Jamui News: रेल साथी के तहत आरपीएफ एवं रेल पुलिस ने चलाया जनजागरुकता अभियान
Jamui News: झाझा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान रेल ट्रैक संरक्षण, यात्री सुरक्षा और रेल संपत्ति की सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित था। ग्रामीणों को पथराव और अलार्म चेन पुलिंग के कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

Jamui News: झाझा । निज संवाददाता रेल साथी के तहत झाझा स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं रेल पुलिस द्वारा शुक्त्रवार को ग्रामीणों के बीच रेल संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान एवं आरपीएफ पोस्ट झाझा के निरीक्षक प्रभारी आर.आर.सहाय की अगुवाई में रेल पुलिस,झाझा के जवानों द्वारा गिद्धौर एवं चौरा हॉल्ट स्टेशनों के निकटवर्ती गांव राघवपुर, सेवा तथा चौरा के स्थानीय ग्रामीणों एवं छोटे बच्चो के बीच रेल ट्रैक संरक्षण,रेल संपत्ति सुरक्षा,यात्री सुरक्षा आदि समेत रेल परिचालन बाधा रहित रखने हेतु, इसकी महत्ता को बताते हुए,उन्हें जागरूक किया बताया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को रेल गाड़ियों पर पथराव (स्टोन पेल्टिंग) करने पर, बिना उचित कारण के अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) करने पर, इसकी गंभीरता यथा रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल परिचालन मे उत्पन्न होने वाली बाधा के साथ इस संबंध में कानूनी प्रवधान /दंड आदि के संबंध में उन सभी को अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।
इसके अलावा गाड़ियों में स्टोन पेल्टिंग करने वाले,रेल सिग्नल गियर से छेड़-छाड़ करने वालों के संबंध में निगरानी रखने तथा मालूम होने पर स्थानीय थाना,जीआरपी एवं आरपीएफ, झाझा को सूचित करने के लिए आवश्यक सहयोग हेतु बताया गया।


