ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मौत से झाझा स्टेशन पर मचा हड़कंप

ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मौत से झाझा स्टेशन पर मचा हड़कंप

संक्षेप:

ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मौत से झाझा स्टेशन पर मचा हड़कंप ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मौत से झाझा स्टेशन पर मचा हड़कंप

Aug 18, 2025 05:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

झाझा, नगर संवाददाता रेल यात्रा के दौरान एक रेल यात्री की मौत से झाझा स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना रविवार की है जब झाझा रेलवे स्टेशन पर डाउन गुरुमुखी एक्सप्रेस की एम-1 बोगी से एक युवक का शव रेल पुलिस ने उतारा। इसकी सूचना से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त में पुलिस ने उसकी पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कैथिल गांव निवासी संजय कुमार (42 वर्ष) के रूप में की। रेल पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी तो परिजन रेल थाना झाझा पहुंचे।मृतक

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

के भाई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि भाई अपनी पत्नी के साथ पटना में रहते थे और छुट्टियों में परिवार से मिलने आ रहे थे। परिजनों के अनुसार संजय हिमाचल प्रदेश की एक रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी पर पटना लौट रहे थे। रेल थानाध्यक्ष बृन्द कुमार ने बताया कि शव को अंत्य परीक्षणो हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त थे और यात्रा के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।