जेल में भी सुरक्षित नही है कैदी, दहशत पैदा कर कैदियों से वसूली जाती है मोटी रकम : माले
जेल में भी सुरक्षित नही है कैदी, दहशत पैदा कर कैदियों से वसूली जाती है मोटी रकम : माले जेल में भी सुरक्षित नही है कैदी, दहशत पैदा कर कैदियों से वसूल

जमुई। नगर प्रतिनिधि सिमुलतला थाना कांड संख्या 04/25 के टेलवा गांव निवासी अभियुक्त डब्लू चौधरी का जेल प्रशासन द्वारा संस्थानिक हत्या के खिलाफ और हत्या के न्यायिक उच्यस्तरीय जाँच के सवाल को लेकर भाकपा माले के नेतृत्व में जेल अधीक्षक व जेलर का पुतला दहन व प्रतिरोध मार्च कर सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया। सभा का संचालन करते भाकपा माले के युवा नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि डबल इंजन वाली नीतीश सरकार शासन काल भ्रष्टाचार और अपराध का महाजंगल राज चल रहा है। यहा तक कि जेल में बंद कैदी भी सुरक्षित नही है।
जेल कस्टडी में बंद कैदी से सोने खाने रहने के नाम पर जेल अधीक्षक, जेलर और जेल में बंद अपने पुराने कैदियों के माध्यम से हर रोज आने वाले नये कैदियों से रंगदारी वसूला जाता है। जो कैदी पैसा नही दे पाता है वैसे कैदियों के साथ मारपीट और हत्या जैसे जघन्य अपराध का नतीजा है कि डब्लू चौधरी की संस्थानिक हत्या की गई। भाकपा माले नेता कंचन रजक ने कहा कि पुलिस 18 अगस्त को डब्लू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजता है। 20 अगस्त को जेल से ही डब्लू चौधरी अपनी माँ को फोन कर कहता है कि दस हजार रुपये जल्दी भेजो नही तो जेलर का आदमी हमे मार देगा उसकी माँ पूरा पैसा नही भेज पाया जिसके कारण डब्लू चौधरी की निर्मम हत्या कर प्रशासन उसे आत्म हत्या कर अपनी जिम्मेदारी से भागना एक बड़ी साजिश है। इसे भाकपा माले कतई बर्दाश्त नही करेगा। धरना पर बैठी डब्लू चौधरी की माँ आशा देवी रो रो कर एक ही बात कह रही है कि जेलर के आदमियों के द्वारा जो पैसा माँगा गया हम अगर समय से दे दिया होता तो मेरा बेटा जिंदा होता। हमें न्याय दिया जाय। माले नेता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी का माँग है कि डब्लू चौधरी के हत्यारे जेल अधीक्षक को बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय,जल्द से जल्द इस घटना का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराया जाए, मृत परिवार के आश्रितओं को 25 लाख रुपया मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दिया जाय, जमुई जेल में बंद कैदियों से बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर और मुलाकाती के नाम रुपया लेना बंद करे नही तो आने वाले दिनों में भाकपा माले इस सवालों को लेकर एक उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर मृतक डब्लू चौधरी के पिता महेंद्र चौधरी, बहन, सावित्री देवी, ममता देवी, भाई बबलू चौधरी, बासुदेव रॉय, जयराम तुरी, मोहमम्द हैदर, किरण गुप्ता, बासुदेव हांसदा, राज किशोर किस्कू, गुलटन पुजहर, संजय वर्णवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर किया घायल, भर्ती जमुई, निज संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के सोनपे गांव में बीते बुधवार की शाम ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल विवाहिता को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल विवाहिता सोनपे गांव निवासी महेंद्र रजक की पत्नी शोभा कुमारी ने बताया कि वर्ष 2020 में महेंद्र रजक के साथ प्रेम-विवाह हुआ था। तब से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किये जाने लगा। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर अक्सर मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीते बुधवार को भी बेवजह महेंद्र रजक तथा माइकल रजक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। शोभा कुमारी ने बताया कि मेरा माइका गिद्धौर थाना क्षेत्र के महुली गांव है। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घरेलू विवाद में मां-बेटी ने खाया जहरिला पदार्थ, भर्ती जमुई, निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला में बीते बुधवार की देर रात घरेलू विवाद से नाराज मां-बेटी ने आत्महत्या करने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि पप्पू रावत की पत्नी महिला फुलवा देवी तथा पुत्री बेबी कुमारी का किसी बात को लेकर पुत्र के साथ घरेलू विवाद हो गया था। इस दौरान पुत्र द्वारा मां और बेटी को अनाप-शनाप बोलने लगा। इससे नाराज फुलवा देवी और बेबी कुमारी ने घर में रखा चुहा मारने की दवा खा लिया। कुछ देर बाद जब दोनों मां-बेटी कि तबीयत बिगड़ने लगा तो परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद चिकित्सक ने मां-बेटी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत फोटो - 07 परिचय - मृतक गगन कुमार की फाइल फोटो अलीगंज, निज संवाददाता सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के पुरसन्डा पंचायत के बालाडीह गांव के अर्जुन केवट के 25 वर्षीय पुत्र गगन कुमार केवट बुधवार शाम लगभग 5 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। स्थानीय लोगो द्वारा सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया जहा आज उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बध में परिजनों द्वारा बताया गया कि गगन कुमार लखीसराय में रहकर युवाओं को बिहार पुलिस की तैयारी कराता था, बुधवार शाम लगभग चार बजे वह अपने गांव बालाडीह आ रहा था, तभी हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमड़िहा के तेज गति से आ रही स्कार्पियो द्वारा ठोकर मार देने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरसन्डा गांव के समाजसेवी अजय महतो ने बताया कि वह बहुत नेक दिल का लड़का था, पढ़ने में भी तेज था,उसके कोचिंग के माध्यम से कई युवाओं को बिहार पुलिस में बहाली हुई है। मृतक गगन तीन भाइयों में सबसे छोटा है,जबकि दो भाई बिहार पुलिस में कार्यरत है। एमडीएम के कर्मचारियों ने कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन बिहार शिक्षा परियोजना कर्मी के समतुल्य वेतन निर्धारण करने की कर रहे हैं मांग फोटो - 12 परिचय - धरना प्रदर्शन करते एमडीएम कर्मचारी जमुई, नगर प्रतिनिधि बिहार राज्य मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघ बिहार पटना के आह्वान पर गत 26 अगस्त से लगातार 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ किया गया। हड़ताल के प्रथम दिवस पर जिला के मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत जिला स्तरीय कार्यालय के सभी कर्मी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड साधन सेवियों द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए जिला कार्यालय मध्याहन भोजन योजना जमुई के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी बिहार शिक्षा परियोजना कर्मी के समतुल्य वेतन निर्धारण करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष दीपक पांडे एवं जिला सचिव अमीर दास द्वारा किया गया। धरना के प्रथम दिन निदेशक मध्यान भोजन योजना बिहार पटना के पत्रांक 2276 एवं 2314 द्वारा हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों को चयन मुक्त करने के आदेश की संघ द्वारा घोर निंदा की गई एवं बताया गया कि लोकतांत्रिक तरीके से रखे जाने वाले मांग के विरुद्ध यह दमनात्मक एवं शोषनात्मक रवैया है। कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन में बिहार राज्य मध्यान्ह भोजन योजना कर्मचारी संघ इकाई जमुई के जिला अध्यक्ष,महासचिव सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखपाल, सभी प्रखंडों के प्रखंड साधन सेवी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। झाझा प्रखंड में 51 सड़कों का कार्य प्रगति पर,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ीं: विधायक विधायक दामोदर रावत ने कहा,झाझा प्रखंड समेत पूरे झाझा विस क्षेत्र में सड़क,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का फैला जाल फोटो- 09 परिचय - शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते विधायक झाझा,निज संवाददाता झाझा प्रखंड में अत्यधिक 51 सड़कों के निर्माण,उन्नयन एवं मरम्मति कार्य की स्वीकृति दिलायी जा चूकी है,जिसका कार्य प्रगति पर है। नीतीश सरकार के कार्यकाल में सूबे के साथ-साथ झाझा प्रखंड समेत पूरे झाझा विधान सभा क्षेत्र में चहुंओर सड़कों का जाल फैलने से न केवल यातायात सुगम हुआ है और इसके परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सहूलियत हुई है बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। गुरुवार को उक्त बातें झाझा के एनडीए विधायक सह सूबे के पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कही है। श्री रावत झाझा प्रखंड में तीन ग्रामीण सड़कों के शिलान्यास समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाके में सड़कों की सुविधा के साथ-साथ ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य और उनके बच्चों को सहज रूप से शिक्षा सुलभ हो,इसके लिए भी उन्होंने काफी काम किया है। श्री रावत ने कहा कि उनके सार्थक व सतत प्रयास से हर क्षेत्र क्षेत्र में सुलभ हुई सड़क,शिक्षा व स्वास्थ्य आदि की सुविधाओं के बारे में उन्हें बताने की जरूरत नहीं है,बल्कि वे सारे कार्य आपके सामने हैं। बता दें कि विधायक झाझा ने गुरुवार को झाझा प्रखंड की करमा पंचायत की बड़ी बस्ती बुढ़ीखार में तीन अदद सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। श्री रावत ने कहा कि उनके प्रयास से पैरगाहा और करमा पंचायत के बुढ़ीखार में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भी स्वीकृति मिली। मौके पर पूर्व मुखिया रामचंद्र आर्य, शैलेन्द्र कुमार, सुबोध रजक, राकेश दास, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, दिनेश मंडल, सुबोध केशरी, सीताराम मंडल, विवेकानंद सिंह, ललन दास, दिनेश यादव, लखन मंडल, हरिओम शरण आदि समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




