Hindi NewsBihar NewsJamui NewsPreparation for Diwali Paint Market Sees Surge in Demand
दीवाली की तैयारी शुरू, सुस्त पड़े पेंट बाजार में आएगी रौनक

दीवाली की तैयारी शुरू, सुस्त पड़े पेंट बाजार में आएगी रौनक

संक्षेप:

दीवाली की तैयारी शुरू, सुस्त पड़े पेंट बाजार में आएगी रौनक दीवाली की तैयारी शुरू, सुस्त पड़े पेंट बाजार में आएगी रौनक दीवाली की तैयारी शुरू, सुस्त पड़े

Sun, 12 Oct 2025 05:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई । एक प्रतिनिधि दीपों के त्योहार दीपावली से पहले घरों और प्रतिष्ठानों में रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। इस कारण सुस्त पड़े पेंट बाजार में रौनक आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अब लोग चूना की जगह डिस्टेंपर और इनेमल पेंट लगवा रहे हैं। ऐसे में पेंट कारोबार को खासा फायदा हुआ है। गत वर्ष की तुलना में रंगों के दामों में अलग-अलग ब्रांड के हिसाब से लगभग कुछ फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है, जबकि कारीगरों की मजदूरी भी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर पर करीब 200 दुकानें पेंट की हैं, जिससे लोग खरीदारी कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कारोबारियों का कहना है कि अब तो पूरे साल भर बिक्री होती रहती है, लेकिन त्योहार पर रंगों की डिमांड काफी बढ़ जाती ही। ऐसे में उम्मीद है कि पेंट का बाजार एक करोड़ का रह सकता है। त्योहार पर कमजोर वर्ग के लोग चूना से पुताई कराकर काम चला लेते थे, लेकिन अब चूना के दाम में भी एक साल के अंदर 50 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। कारोबारियों के अनुसार गत वर्ष 10 रुपये किलो बिकने वाला चूना अब 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अन्य पेंट और डिस्टेम्पर आदि के दाम भी बढ़ जाने से जेबें अधिक ढ़ीली करने की नौबत आ गई है। ऐसी स्थिति के बाद भी अपने घरों की दर-ओ-दीवार को चमकाने में लोग जुटे हैं। मजदूरी के अलावा पेंट, ब्रश, चूना, डिस्टेंपर, तारपीन तेल, प्राइमर आदि सामान के दामों में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। हार्डवेयर दुकान के संचालक मनीष वर्णवाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल रंगाई पुताई के सामान के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तमाम ब्रांडेड कंपनियों की सामग्री और भी महंगे दर पर उपलब्ध हैं लेकिन उंची पसंद वाले लोग इसे ही पसंद कर रहे हैं, इस कारण दुकानदार भी खुश हैं। दीपावली की तैयारी परवान पर, घर-घर में बढ़ी रौनक : दशहरा की समाप्ति के बाद जिले के लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं। साफ-सफाई के साथ ही अन्य तमाम तैयारियों में लोग मशगूल दिख रहे हैं। लोगों ने अपने घरों तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के रंग-रोगन की शुरुआत कर दी है। दीवारों की पुताई के लिए एक से बढ़ कर ब्रांडेड डिस्टेम्पर आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि दरवाजे-खिड़कियों और ग्रिल तथा शटर आदि के लिए इनेमल पेंट का प्रयोग हो रहा है। कई लोग ब्रश आदि से पेंट करा रहे हैं तो अनेक खास कर दुकानदार स्प्रे की मदद से पेंट करा रहे हैं। ऐसे में पेंट कारोबारियों का काम काफी बढ़ गया है। दुकानदारों को सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों को डील करना पड़ रहा है। शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार बरहट, निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के बगीचा कटौना गांव में शुक्त्रवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कटौना गांव निवासी अजित साह एवं सूरज कुमार दोनों पिता स्व बच्चू साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कटौना गांव में दो युवक शराब के नशे में राहगीरों से बदतमीजी और हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को मौके पर भेजा। पुलिस दल ने दोनों को हंगामा करते हुए पकड़ा और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर सख्त हुआ पुलिस प्रशासन फोटो- 06 : पांडो चौक पर वाहन की तलाशी लेते बरहट थाना की पुलिस बरहट, निज संवाददाता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन स्त्रिरय हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की देर रात बरहट थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ बटालियन के जवानों ने पांड़ो चौक पर देर रात तक वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई, साथ ही वाहन चालकों से कागजातों की भी जांच की गई। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान विशेष निर्देश पर चलाया गया है। उन्होंने कहा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस तरह के वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर एस पी ने थाना का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश फोटो-07 : विधानसभा चुनाव को लेकर लक्ष्मीपुर थाना पहुंचे आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल लक्ष्मीपुर, नि. स. विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल जमुई ने लक्ष्मीपुर थाना का निरीक्षण किया। चुनाब शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो ।इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किए।आरक्षी अधीक्षक श्री दयाल थाना में पदस्थापित सभी चौकीदार से बारी बारी उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी लिए।उन्होंने सभी चौकीदार से क्षेत्र के अपराधियों के गति विधि की जानकारी लिए।आरक्षी अधीक्षक श्री दयाल ने पूर्व में घटित घटनाओं की जानकारी लिए।उन्होंने क्षेत्र के अपराधी जो बेल पर जेल से बाहर हैं।उसके गति विधि पर ध्यान नजर रखने का निर्देश दिए।साथ ही मतदान केंद्र की समीक्षा किए।उन्होंने पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार को दबंग लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।चुनाव के दौरान क्षेत्र में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने,शराब और शराबी पर नकेल कसने जैसे निर्देश दिए। पत्रकारों से बात के दौरान आरक्षी अधीक्षक श्री दयाल ने कहा कि अभी एक सूत्री कार्यक्त्रम विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने का है।