शहर की सड़कों की हालत जर्जर

Feb 17, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई में कई सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई है, जिससे शहरवासियों को गांव की याद आ रही है। जर्जर सड़कों के कारण चार पहिया और बाइक चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जर्जर सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा।

शहर की सड़कों की हालत जर्जर

जमुई । निज प्रतिनिधि शहर के कई सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई है। जर्जर और गड्ढा युक्त सड़क रहने से शहर वासियों को गांव की याद आती है। गड्ढा युक्त सड़क रहने के कारण चार पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बाइक सवार लोग भी सड़क जर्जर रहने से हिचकोले खाकर चलते हैं। सिरचंद नवादा से अवार्ड और एक हँसडीह को जोड़ने वाली सड़क पर हर दिन हजारों वाहन का आवागमन होता है। यह सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कुछ यही हाल कृष्णपट्टी मुहल्ले की गलियों का भी है। लंबे समय से मुहल्ले की गलियों की ढलाई नही होने से जर्जर युक्त दिखने लगी है।

सबसे बड़ी बात है कि मुहल्ले की गलियां दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है। आसपास में रहने वाले लोग अपने घर के पास सीढ़ी या बाइक लगाने का पोर्टिको जैसा बना लिया है। यहां तक की नालियों के स्लैप को भी प्लास्टर कर घर के जैसा बना दिया है। कुछ यही हाल शिवमपुरी मुहल्ले की सड़कों का भी है। यहां की गलियों के किनारे बने नाले पर स्लैप भी नही ढंका हुआ है। वार्ड आठ के जीवन ज्योति स्कूल से नूतन नगर जाने वाली सड़क भी पूरी तरह बदहाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि लगभग 15 वर्ष पूर्व ही इस सड़क का पक्कीकरण किया गया। उसके बाद से आजतक कोई काम नही हो सका है। आदित्य विजन के पीछे का सड़क भी बदहाल आदित्य विजन के पीछे पाटलिपुत्र कॉलोनी जाने वाली सड़क भी जर्जर हो चुकी है। ढलाई से गिट्टी निकल कर सड़कों पर बिखरा पड़ा है। जबकि इस सड़क के किनारे कई स्कूल भी संचालित है। हर दिन सैकड़ों छोटे छोटे वाहन इस सड़क होकर आते हैं और अपने अपने बच्चों को घर ले जाते हैं। अंदर मुहल्ले में भी काफी आवादी का बसावट है। वहीं पीएनबी से बचपन प्ले स्कूल जाने वाली सड़क भी गड्ढा युक्त बन गया है। क्या कहते हैं अधिकारी बारी बारी से हर सड़क का पक्कीकरण कराया जाएगा। जो सड़कें ज्यादा जर्जर है उसको प्राथमिकता दिया गया है। जर्जर सड़कों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रियंका गुप्ता, ईओ नगर परिषद जमुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;