गिद्धौर पुलिस ने अंग्रेजी शराब को किया बरामद
गिद्धौर पुलिस ने अंग्रेजी शराब को किया बरामद गिद्धौर पुलिस ने अंग्रेजी शराब को किया बरामदगिद्धौर पुलिस ने अंग्रेजी शराब को किया बरामद

गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड राज्य के देवघर से तस्करी हेतु जमुई ले जाये जा रहे अंग्रेजी शराब के एक खेप को वाहन एवं तस्कर सहित बरामद करने में सफलता हासिल की है। शराब से जुड़े इस बरामदगी मामले में गिद्धौर पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो के अंग्रेजी शराब को एक टेंपो वाहन से बरामद कर मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी शराब बरामदगी से जुड़े इस मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी आश्रम गंगरा निवासी सूरज कुमार पिता फुदो राम द्वारा झारखंड राज्य के देवघर से भारी मात्रा में टेंपो वाहन से तस्करी हेतु अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जा रहा है।
जिसपर मामले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना देते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मामले में त्वरित कारवाई करते हुए गांधी आश्रम गंगरा के निकट वाहन जांच लगाया गया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त शराब तस्कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। वाहन की जब पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच की गयी तो भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी विदेशी शराब को वाहन समेत बरामद किया गया है। जिसमें रॉयल स्टैग, मैजिक मूवमेंट ऑरेंज फ्लेवर वोदका, गॉड फादर बियर कुल मात्रा 68.625 लीटर अंग्रेजी शराब को टेंपो वाहन से बरामद किया गया है। वहीं शराब बरामदगी के दौरान तस्करी में प्रयुक्त वाहन बीआर 46 पी 5049 को जब्त कर मामले में गिद्धौर थाना क्षेत्र के ही गांधी आश्रम गांगरा निवासी सूरज कुमार पिता फुदो राम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सख्ती से पूछताछ के क्त्रम में बताया गया कि उक्त शराब जमुई थाना क्षेत्र के शिवनडीह गांव निवासी विक्त्रम कुमार पिता मनोज राम के यहां डिलीवरी करने की बात बतायी गयी। जहां से छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। वहीं इस शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही मामले में गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत राय, मनीष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान अभियान अभियान में मौजूद थे। बाल संस्कार शाला केंद्र बैजला में गायत्री परिवार द्वारा होली मिलन समारोह फोटो-17 बाल संस्कार शाला केंद्र बैजला में गायत्री परिवार द्वारा होली मिलन समारोह झाझा, नगर संवाददाता होली आई है, तो इसकी हिलोरें भी उठेंगे ही। इनकी छुअन हर एक के मन को अपने रस में भींगो देती हैं, डुबो देती हैं। कुछ ऐसे ही अंदाज में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैजला पंचायत के बाल संस्कार शाला केंद्र मध्य विद्यालय बैजला के प्रांगण में आदर्श युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह में देखने को मिला। कार्यक्त्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष सह जिला पार्षद धर्मदेव यादव, समाजसेवी चक्त्रधारी यादव, आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार, ललन कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। होली मिलन समारोह में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा फूलों से होली खेला गया। होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया जिसमें होली के प्रचलित गीतों होली खेले रघुवीरा... होलिया खेले रामलला... आदि गीतों पर छात्र-छात्रा व अन्य लोगों ने खूब आनंद लिया। जिप सदस्य धर्मदेव यादव ने कहा कि होली खुशियों का महापर्व है। सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें। सभी मिल-जुल कर प्रेम भाव से होली मनाए। आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार ने होली को तन मन में उल्लास जगाने का पर्व बताया और साथ ही कहा कि होली में वैमनस्य की भावना को दूर कर प्रेम स्नेह से होली पर्व मनाएं। नशे से दूर रहें। आज के आयोजन का मुख्य उद्वेश्य है अश्लीलता हटाओ होली मनाओ। मौके पर चक्त्रधारी यादव,रामचरण यादव,मनीष कुमार, नीतीश कुमार प्रिंस, राकेश कुमार,नरेश यादव,बबलू विश्वकर्मा,अभिषेक,अरुण कुमार,रूपेश,सचिन सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



