Jamui News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ सिकंदरा

Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ सिकंदरा पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए महादेव सिमरिया के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना के पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान जमुई की ओर से एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को संदेह होने पर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाई। पुलिस की कार्रवाई को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को ब्लॉक परिसर में सुरक्षित रखा है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अवैध बालू परिवहन में शामिल ट्रैक्टर चालक एवं वाहन मालिक की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से बालू का परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


