ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईपुलिस ने महिला व बच्चे को पीटा, विरोध में प्रदर्शन

पुलिस ने महिला व बच्चे को पीटा, विरोध में प्रदर्शन

गिद्धौर | निज संवाददाता एस ड्राइव अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गंगरा...

पुलिस ने महिला व बच्चे को पीटा, विरोध में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 28 Feb 2021 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गिद्धौर | निज संवाददाता

एस ड्राइव अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गंगरा पंचायत अंतर्गत तारडीह यादव टोला में शनिवार की रात प्रभारी थानाध्यक्ष मसीह चरण कुजूर, एएसआई हरेराम पासवान एवं नित्यानंद सिंह वारंटी की गिरफ्तारी को गए। जहां तारडीह के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गिद्धौर थाने के एएसआई नित्यानंद सिंह वारंटी के घर न जाकर बॉबी देवी व चंपा देवी के घर में घुसकर सोए अवस्था में महिलाओं एवं बच्चों को पीट दिया।

घटना के बाद आक्रोशित होकर रविवार की सुबह तारडीह वार्ड दो के दर्जनों महिला एवं पुरुष ने गिद्धौर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित बॉबी देवी, चंपा देवी, सनोज यादव, मीणा देवी, मनोज यादव आदि ने बताया कि देर रात एएसआई नित्यानंद सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ हमारे घर पर आ धमके। जबरन घर का दरवाजा तोड़ गंदी-गंदी गालियां देते हुए सोए अवस्था में महिलाओं एवं बच्चों को पीटना शुरु कर दिया। हंगामा की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए।

महिलाओं ने बताया कि पुलिस टीम जिस वारंटी को पकड़ने आयी थी उसका घर हमारे घर से दूर है। वाबजूद इसके नित्यानंद सिंह एवं पुलिस बल द्वारा हम सबों को पीटा गया। जबकि हम लोग निर्दोष है। मौके पर मौजूद चंदन यादव, सोनिया देवी, मीणा देवी,अयोधी यादव, उमेश यादव, प्रमोद यादव, रमेश यादव, नाजो यादव, जिरवा देवी, नगीना यादव आदि ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे व्यक्तिगत मामले को लेकर एएसआई नित्यानंद सिंह के द्वारा उक्त परिवार को जानबुझ कर पीटा जाता है। बीते रात भी एएसआई द्वारा पीड़ित परिवार के घर में घुस उनके खाने पीने का सामान, घर में लगी बाइक एवं वर्तन बगैरह को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने घटना की जांच एसपी से कराने की मांग की। कहा कि अगर पुलिसिया जुल्म बंद नही हुआ तो सभी तारडीह वासी एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने को विवश होंगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें