अररिया : 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

Mar 02, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार युवकों की पहचान राज पासवान और मोहन के रूप में हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

अररिया : 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई करते हुए 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की जानकारी सोमवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि शनि मंदिर टिकूलिया बस्ती की ओर से एक बाइक पर स्मैक की खेप जोगबनी बाजार लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राज कुमार पासवान उर्फ राज पासवान (19), पिता अनिल पासवान, निवासी पासवान टोला वार्ड-16, जोगबनी तथा छोटू कुमार राम उर्फ मोहन (20), पिता स्व. रामप्रसाद राम, निवासी खजुरबाड़ी कॉलोनी वार्ड-15, जोगबनी के रूप में हुई है। तलाशी में राज पासवान के पास से 103.39 ग्राम और मोहन के पास से 95.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही इस मादक पदार्थ के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक से जुड़े तस्करों की तलाश जारी है। वही छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद समेत पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार, मुकेश कुमार, विनोद प्रसाद, विवेक कुमार मंडल, सिपाही मनोज कुमार और विकास कुमार शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।