ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईगोशाला में चारा नहीं रहने पर किया प्रदर्शन

गोशाला में चारा नहीं रहने पर किया प्रदर्शन

शहर के पुरानी बाजार स्थित गोशाला में गायों को खाने के लिए समुचित आहार नहीं मिलने से मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौशाला में फिलहाल 74 गायें हैं। गोशाला के...

गोशाला में चारा नहीं रहने पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 18 Jun 2019 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के पुरानी बाजार स्थित गोशाला में गायों को खाने के लिए समुचित आहार नहीं मिलने से मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौशाला में फिलहाल 74 गायें हैं। गोशाला के अध्यक्ष एसडीएम लखीन्द्र पासवान, सचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष नरेश साह, कोषाध्यक्ष पप्पु साह बनाये गये हैं। बावजूद गायों की संख्या अधिक रहने के कारण प्रचुर मात्रा में उसे आहार नहीं मिलता है। कई गायें खाना नहीं मिलने के कारण दुबली हो चुकी है। भर पेट भोजन नहीं मिलने के कारण गाय दिन भर दहाड़ मारती रहती है। पूर्व में भी कई गाय अस्वस्थ हो चुकी हंै। समय पर कभी यहां जांच के लिए पशु विभाग के चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। गाय का तबीयत खराब रहने के बाद चिकित्सक को फोन किया जाता है तो फोन पर ही दवा लिखा दिया जाता है समय पर वे कभी नहीं पहुंचते हैं। इतना गाय होने के बावजूद मात्र 28 किलोग्राम अनाज के सहारे इनका जीवन खपाया जा रहा है। दूध की बिक्री और गोबर बिक्री का कोई लेखा-जोखा नहीं रखा जाता है। गौशाला परिसर की साफ-सफाई नहीं करायी जाती है। गंदे और कीचड़ पर ही कई दिनों तक गायें खड़ी रहती है। गंदगी रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है। शाम के समय यहां शराबियों का जमावड़ा लगता है। कई जगहों पर शराब की पाउच भी फेंकी पायी गयी। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश साह, श्रवण पंडित, दिनेश केसरी, कुंदन यादव, शंकर लहेरी, सौरभ कुमार, पुष्कर साह, रौशन कुमार, लालो साह, सोनी केसरी नामक युवक शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें