Jamui News: आधार केंद्र बंद रहने से भटक रहे लोग

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: गिद्धौर के आधार पंजीकरण केंद्र की लापरवाही से लोग परेशान हैं। कई दिनों से केंद्र बंद होने के कारण आधार बनाने, नाम सुधार और पता अपडेट जैसे काम रुक गए हैं। बीडीओ ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है ताकि जल्द ही केंद्र का संचालन शुरू किया जा सके।

Jamui News: आधार केंद्र बंद रहने से भटक रहे लोग

Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में संचालित आधार पंजीकरण केंद्र की लापरवाही से आमलोग परेशान हैं। केंद्र संचालक के मनमाफिक रवैये और बिना सूचना के केंद्र बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बुधवार को बिंदु देवी, प्रियांशू कुमार सहित कई लोग आधार बनवाने पहुंचे, लेकिन केंद्र बंद मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से केंद्र लगातार बंद है। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। इससे नया आधार, नाम सुधार और पता अपडेट जैसे काम ठप्प हैं। वहीं बिंदु देवी ने कहा राशन, पेंशन और बैंक का काम आधार से अटका है।

रोज आते हैं और लौट जाते हैं।कहते हैं बीडीओबीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि पहले तकनीकी खराबी की बात आई थी। मामले की जांच कर जल्द केंद्र संचालन शुरू कराया जाएगा। प्रशासन आमजनों की सुविधा को लेकर गंभीर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।