
चकाई में स्नातक यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित
चकाई में स्नातक यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित चकाई में स्नातक यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित
चकाई,निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। पहली पाली में बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, जूलॉजी, कॉमर्स एवं ज्योग्राफी तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी, हिंदी ,फिलासफी,एवं एआईएच विषय की परीक्षा आयोजित हुई।मंगलवार को दोनों पालियों को मिलाकर 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पी पी वाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि स्नातक यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। इस केंद्र पर डॉ० अरविन्द कुमार कॉलेज विशनपुर एवं डी० एस. एम०कॉलेज झाझा के स्नातक यूजी सेमेस्टर 4 के छात्र छात्रा की परीक्षा हुई।

परीक्षा में पहली पाली में 179 परीक्षार्थी में 173 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में 437 परीक्षार्थी में 433 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, प्रो० रामनारायण यादव, विनोद कुमार, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेयी, कृष्ण कुमार, शरदेंदु शेखर, प्रो० विजय कुमार, सुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, प्रो० लाडली राज,राम कुमार, रोहित कुमार यादव, बसंती कुमारी, प्रो० करमचन्द्र किस्कू, प्रो० शिवशक्ति, अमरनाथ रजक सहित कॉलेजकर्मी राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चन्द्र हेम्ब्रम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, बिन्देश्वरी यादव, राजकुमार, राजेन्द्र यादव आदि पूरी तरह मुस्तैद दिखे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


