ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईमुखिया संघ के पप्पू शर्मा महासचिव बनाये गये गए

मुखिया संघ के पप्पू शर्मा महासचिव बनाये गये गए

रविवार को नवगठित प्रखंड मुखिया संघ की दोनों अहम कुर्सियों पर ‘पप्पू का ही बोलबाला रहा। संघ के अध्यक्षीय सिंहासन पर जहां छापा के पप्पू यादव विराजि...

मुखिया संघ के पप्पू शर्मा महासचिव बनाये गये गए
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 18 Jan 2022 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

झाझा। निज संवाददाता

रविवार को नवगठित प्रखंड मुखिया संघ की दोनों अहम कुर्सियों पर ‘पप्पू का ही बोलबाला रहा। संघ के अध्यक्षीय सिंहासन पर जहां छापा के पप्पू यादव विराजि किए गए तो महासचिव की कुर्सी पर धमना के प्रतीक संतु उर्फ पप्पू शर्मा। पड़ोसी कानन पंचायत एवं झाझा थाना की सीमावत्र्ती पंचायत पैरगाहा के मुखिया क्रमश: बुधन यादव व नरेश शर्मा जहां उपाध्यक्ष के आसन पर विराजित हुए। सचिव का दायित्व करहरा की मुखिया सुभद्रा देवी को,तो संयोजक की जिम्मेदारी बाराजोर की युवा महिला मुखिया आएशा प्रवीण को सौंपी गई है। इसी रह उप सचिव के पद पर बलियाडीह की अंजुम खातुन,तो प्रवक्ता की भूमका रजलाकला की पिंकी देवी को सौंपी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें