Hindi NewsBihar NewsJamui NewsPanchayat Elections Heat Up as Candidates Gear Up for Seats in Chandra Mandih
रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह चकाई प्रखंड के चर्चित समाज सेवी मिथिलेश राय जिलापरिषद का चुनाव लड़ने का किया घोषणा

रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह चकाई प्रखंड के चर्चित समाज सेवी मिथिलेश राय जिलापरिषद का चुनाव लड़ने का किया घोषणा

संक्षेप:

रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह चकाई प्रखंड के चर्चित समाज सेवी मिथिलेश राय जिलापरिषद का चुनाव लड़ने का किया घोषणा

Dec 05, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

चंद्रमंडीह निज संवाददाता विधान सभा चुनाव समाप्त होते हीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी हैं ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क़ो लेकर मुखिया, पंचायत समिति एवं जिलापंरिषद के संभावित प्रत्याशियों ने ताल ठोकना प्रारंभ कर दिया है। सभी संभावित प्रत्याशी आरक्षित सीटों के फेर बदल की संभावना क़ो ध्यान रखते हुए अपने अपने क्षेत्रों की तलाश मे लग गए हैं । इसी संभावित प्रत्याशी की कतार मे रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह चकाई के जाने माने चर्चित समाज सेवी मिथिलेश राय ने अपने सहाना कोलनी स्थित आवास पर अपने चहेते स्त्रिरय कार्यकर्ताओं की बैठक कर जिला पंरिषद का चुनाव लड़ने की बात कही ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्री राय ने बताया की चकाई जिला पंरिषद भाग एक ज़ो इस बार सामान्य सीट होने की संभावना जतायी जा रही है । अगर आरक्षण रोस्टर के तहत सामान्य सीट हुयी तो चकाई जिला पंरिषद भाग एक से चुनाव लड़कर क्षेत्र वासियों का सेवा करूंगा । मौके पर सुभाष पाण्डेय, पवन राय, मानिक पाण्डेय, सुधीर राय, प्रमोद पाण्डेय, संतोष चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।यहां विदित हो कि समाज सेवी मिथिलेश राय चकाई के सभी धर्म जाती संम्प्रदायों क़ो साथ लेकर चलते हैं और बीते पंचायत चुनाव मे रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया पद हैतू आरक्षित सीट पर अपना समर्थन देकर एक आर्थिक, समाजिक रूप से पिछड़े ब्यक्ति क़ो मुखिया बनाये । वहीं आये दिन प्रखंड के सभी जाती ,धर्म के सुख दु:ख मे खडे रहकर काम करते हैं । यहाँ बताते चलें की मिथिलेश राय जात नहीं जमात की राजनीति करने वाले दिवंगत जनार्दन राय के पुत्र हैं।