जिले के 46 पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों की होगी चुनाव
जिले के 46 पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों की होगी चुनाव जिले के 46 पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों की होगी चुनावजिले के 46 पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों की

जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के 46 पंचायत में पैक्सों की चुनाव होनी है। जिले में पैक्स की चुनाव दिसंबर, जनवरी में होने की उम्मीद है । इसके लिए सहकारिता विभाग के पदाधिकारी काफी स्त्रिरय है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के कारण पंचायत के लोग सदस्य नहीं बनने के कारण परेशान हैं। पैक्स की सदस्य बनने के लिए अध्यक्ष के घर का चक्कर लगाने के वाद भी विरोधियों को पैक्स अध्यक्ष सदस्य नहीं बनाते हैं । जिसके कारण अपील कर सहकारिता ऑफिस आते है। अपील में सही पाए जाने वाले सदस्य को अधिकारी द्वारा सदस्य बनाया जाता हैं। सभी पंचायत के आम लोग पैक्स का सदस्य बनना चाहते हैं।
सदस्य बनने की प्र्त्रिरया अभी चल रही है। पैक्स अध्यक्ष द्वारा सदस्य बनाया जाता है लेकिन जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष सदस्य बनाना नहीं चाहते। क्योंकि उन्हें डर बनी रहती है कि ज्यादा सदस्य हो जाने पर उनके ही पत्ता कट सकती है । इसीलिए सदस्य बनाना टेढी खीर बन चुकी है। पैक्स अध्यक्ष के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी के हाथ सदस्य बनाने की प्र्त्रिरया है। सरकार पैक्स सदस्य के लिए काफी सुविधा दी जा रही है। ट्रैक्टर से लेकर पेट्रोल पंप तक देने की बात है। ट्रैक्टर पैक्स के सदस्यों के लिए दिया गया है। पैक्स अध्यक्षों के पास धान, गेहूं की अधिप्राप्ति हो या जनवितरण प्रणाली की दुकान ही नहीं है बहुत सारी काम अब पंचायत का पैक्स के पास है और आने वाले समय में पंचायत में पैक्स की अहम भूमिका रहेगी। इस काम को सरजमी पर लाने की बात सरकार द्वारा लगातार की जाती है। सदस्य बनने के लिए लोग लगातार सहकारिता विभाग आकर समझ बूझ रहे हैं। सदस्य बनाने में पैक्स अध्यक्ष की मनसा बिल्कुल सही नहीं है। इन पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों की है चुनाव जमुई प्रखंड के काकन, अगहरा - बरुबट्टा, लखनपुर, ढूंढो -नर्मदा पंचायत में पैक्स अध्यक्षों की चुनाव है। वही लक्ष्मीपुर प्रखंड के आनंदपुर, काला, चिंनवेरियां पंचायत में पैक्स की चुनाव होनी है। सिकंदरा प्रखंड के मिर्चा पाठक पंचायत, अलीगंज प्रखंड के बालापुरसंडा, मिर्जागंज पंचायत, बरहट प्रखंड के गूगलडीह, डाढा, पाड़ो पंचायत, गिद्धौर प्रखंड के कुंधुर, पूर्वी गुगुलडीह, कोल्हुआ पंचायत, झाझा प्रखंड के 9 पंचायत में पैक्स की चुनाव है जिसमें करमा, बैजला, बाराकोला, बाराजोर, बालियाडीह, बोड़वा, माहापुर, हथिया, करहारा पंचायत में चुनाव है। वही चकाई प्रखंड के कल्याणपुर, घुटावे, चोफला, बरमोरिया, बोंगी, बमदह, रामचंद्रडीह, सरोन पंचायत में चुनाव है। सोनो प्रखंड के छुछुनरिया, थम्मन, दहियारी, बलथर, बाबुडीह, महेश्वरी, रजोन, लालीलेवार, लखनकियारी पंचायत में चुनाव वहीं खैरा प्रखंड के जीतझिंगोई, भिमाईन, विशनपुर और हरनी पंचायत में पैक्स की चुनाव है। जमुई शहर के चार नंबर फीडर में 8 से 10 बजे तक नहीं रहेगी बिजली जमुई, हि सं जमुई शहर के चार नंबर फीडर में 8 से 10 बजे तक शनिवार को नहीं रहेगी बिजली। इसकी जानकारी बिजली विभाग के एसडीओ मिथलेश कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि तार पोल में काम किया जाएगा। जिस वजह से दो घंटे बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि 8 बजे से पहले घर का सारा काम कर ले जिसे कोई तरह की दिक्कत नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




