Hindi NewsBihar NewsJamui NewsOverloaded Truck Disrupts Rail Operations in Simultala for 40 Minutes
रेलवे फाटक पर ओवरलोड ट्रक फंसा, 40 मिनट तक रेल परिचालन बाधित

रेलवे फाटक पर ओवरलोड ट्रक फंसा, 40 मिनट तक रेल परिचालन बाधित

संक्षेप:

सिमुलतला में रविवार सुबह मिर्च से लदा ओवरलोड ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिससे रेल परिचालन 40 मिनट तक प्रभावित रहा। रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आरपीएफ ने ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य किया। स्थानीय लोग ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Jan 26, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

सिमुलतला (जमुई), निज संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा रेलखंड के मध्य सिमुलतला में रेलवे फाटक संख्या स्पेशल टी-36 के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह मिर्च से लदा ओवरलोड ट्रक फंसने से करीब 40 मिनट तक रेल परिचालन प्रभवित रहा। रेलवे सूत्रों के अनुसार मिर्च लदा ओवरलोड ट्रक चकाई की ओर से आ रहा था और सिमुलतला रेलवे फाटक पार करने के दौरान बीच में ही फंस गया। लिहाजा फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और रेल परिचालन भी बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने मशक्कत के बाद ट्रक को पीछे कर फाटक से हटाया गया, जिसके बाद रेल और सड़क यातायात सामान्य हुआ।

इसके बाद होम सिग्नल पर खड़ी मोकामा-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन को सुबह 09.22 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेल यात्रियों एवं सड़क मार्ग के राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत सिमुलतला आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये ट्रेनें हुईं विलंबित 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू सिमुलतला (होम सिग्नल) सुबह 8:40 से 9:22 तक रुकी रही। 13508 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस घोरपारण स्टेशन सुबह 8:58 से 9:26 तक खड़ी रही। 12326 नांगलडैम-हावड़ा गुरुमुखी एक्सप्रेस नरगंजो स्टेशन सुबह 9:08 से 9:30 तक खड़ी रही। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोग व बुद्धिजीवियों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। बता दें कि कुछ दिन पूर्व इसी तरह जसीडीह मधुपुर के बीच ट्रेन और ट्रक की टक्कर हो गई थी जिससे कई घंटे तक परिचालन बाधित रहा था। ट्रेन लेट होने के कारण झाझा से जीसीडीह जा रहे रेल यात्री अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि हम मरीज को लेकर देवघर जा रहे है ट्रेन यहां पर लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक खड़ी होने के कारण मरीज को काफी परेशानी हो रही है। लक्खीसराय से देवघर बाबाधाम पूजा करने जा रहे रेल यात्री नवनीत कुमार ने कहा कि ट्रेन लेट हो जाने के कारण परेशानी हो रही है। पूजा करने में लेट हो रही है जिस कारण घर वापस में ट्रेन नहीं मिलेगा। वहीं झाझा से देवघर जा रहे रेल यात्री उमेश पासवान ने बताया कि मेरा छोटा सा बच्चा है उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास देवघर जा रहे है ट्रेन लेट होने से परेशानी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;