ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई में हादसा, बस पलटने से महिला यात्री की मौत और 10 से ज्यादा घायल

जमुई में हादसा, बस पलटने से महिला यात्री की मौत और 10 से ज्यादा घायल

जमुई में चकाई- गिरीडीह मुख्य मार्ग में  बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप रविवार की रात यात्रियो को रांची से लेकर सिलीगुड़ी जा रही जगदंबा यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार एक महिला यात्री...

जमुई में हादसा, बस पलटने से महिला यात्री की मौत और 10 से ज्यादा घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 15 Jan 2018 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई में चकाई- गिरीडीह मुख्य मार्ग में  बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप रविवार की रात यात्रियो को रांची से लेकर सिलीगुड़ी जा रही जगदंबा यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10  से अधिक यात्री जख्मी हो गये।

मृतक महिला यात्री की पहचान छत्तीसगढ़  निवासी जूही तबेसुन (27 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका मायका रांची था। जहां से वह अन्य परिजनों के साथ सिलीगुड़ी जाने के लिए बस पर सवार हुई थी। जानकारी के अनुसार रांची से सिलीगुड़ी जाने वाली जगदंबा बस रविवार को भी अन्य दिनों की तरह रात 11बजे के करीब यात्रियों को लेकर सिलीगुड़ी जा रही थी। 

इसी क्रम में चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरीडीह मुख्य मार्ग के बुढ़ियाटांड मोड़ के समीप असंतुलित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। उस बस पर करीब चालीस यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में बस पर सवार  महिला यात्री जुही तबेसुम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक यात्री जख्मी हो गये। घटना की सूचना पाकर रात में ही चकाई पुलिस मौके पर पहुंची ।

जख्मी यात्रियों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस से  बाहर निकाला और  गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को फौरन ईलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। मामुली रूप से जख्मी यात्रियों का ईलाज मौके पर ही की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पलटे बस को रात में ही जेसीबी से सीधा कराया गया।चकाई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को रात में ही घटना की सूचना दी गई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

 गंभीर रूप से जख्मी लोगों में जलपाइगुरी जिले के कैरिन गांव निवासी गोविन्द प्रधान,दार्जीलिंग जिले के लकरा गांव निवासी विनीता लकरा,झारखंड  के फटका निवासी सोमा बोदरा,लातेहार के राजेश भगत,महचा के सामेल टोकना, रांची जिले के मेन रोड़ रांची निवासी  स्वरा खातुन एवं इमरान खान शामिल बताये जाते हैं। रांची निवासी स्वरा खातुन एवं इमरान खान को गंभीर अवस्था में रांची रेफर किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें