
लक्ष्मीपुर-चिनबेरिया के मड़ैया बथान मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समारोह पूर्वक समापन
लक्ष्मीपुर-चिनबेरिया के मड़ैया बथान मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समारोह पूर्वक समापन लक्ष्मीपुर-चिनबेरिया के मड़ैया बथान मैदान में आयोजित फुटबॉ
लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता पढ़ाई के साथ खेल कूद में बेहतर कर युवा अपने भविष्य को अच्छा कर सकते हैं।ग्रामीण खिलाडि़यों के प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण कराया।युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल का आयोजन किया जाता है। जिसमें चयनित युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देकर उसके हौसला बढ़ाने का काम सरकार करती है।उक्त बातें झाझा के जद यू विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत बतौर मुख्य अतिथि चिनबेरिया पंचायत के मड़ैया बथान में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा।मौका था मड़ैया बथान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन का।जिसने

विजेता और उप विजेता टीम को पूर्व मंत्री श्री रावत ने ट्राफी प्रदान कर टीम का हौसला बढ़ाया।साथ ही कहा कि समय और परिस्थिति को देखते हुए खिलाडि़यों ने अनुशासन का जो परिचय दिया।वह प्रशंसनीय हैं। चिनबेरिया के मड़ैया बथान में आयोजित टूर्नामेंट का आयोजन अशोक स्पॉटिंग क्लब मड़ैया बथान चिनबेरिया के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसमें बिहार झारखंड के आठ टीम भाग लिए। जिसमें सीनियर छपर घुट्टो,जूनियर छपर घुट्टो,हल्दी खाल,बाघमारवा,गिरिडीह,हॉस्टल टीम,लेगा डीह,और कुशहा टीम का नाम सुमार हैं। उद्घाटन मैच सीनियर छपर घुट्टो और हल्दी खाल के बीच खेला गया।जिसमें सीनियर छपर घुट्टो ने हल्दी खाल को दो गोल से हराकर जीत का श्रीगणेश करते हुए फाइनल तक जगह बनाया।फाइनल मैच सीनियर छपर घुट्टो और जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें सीनियर छपर घुट्टो ने जूनियर को चार गोल से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।खेल के दौरान एम्पायर की भूमिका में शंभू मुर्मू,मनोज हांसदा की भूमिका सराहनीय देखा गया। कमेंटेटर के रूप में मेलेश्वरी मुर्मू ने खिलाडि़यों और उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।मौके पर जद यू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र रावत, ललन दास,मुखिया अश्वनी कुमार सिंह,सरपंच मुनिलाल यादव,पंचायत जद यू अध्यक्ष सरयुग दास,हीरा सिंह,आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


