ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई भूमि विवाद में नौ आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद में नौ आरोपी गिरफ्तार

जमुई सदर थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीम ने दर्ज प्राथमिकी के नामजद 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर...



भूमि विवाद में नौ आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 17 Jun 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई सदर थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीम ने दर्ज प्राथमिकी के नामजद 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मंगलवार को सदर थाना के गरसंडा गांव में पुरानी दुश्मनी, भूमि विवाद और पानी बहाने को लेकर नुनु लाल पासवान और अजय पासवान के परिवार वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बाद में दोनों पक्ष द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर जमुई थाना कांड संख्या 324 एवम 325/ 20 दर्ज कर लिया गया। 324 में अजय पासवान ने नुनुलाल पासवान, मुन्ना पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राहुल कुमार और रविंद्र कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। जबकि कांड संख्या 325 में नुनुलाल पासवान ने सूचित पासवान, अजय पासवान, विनय पासवान और सुबोध पासवान को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें