Hindi NewsBihar NewsJamui NewsNew Toilet Complex Inaugurated in Jhajha for Public Convenience
नप ने नगरवासियों को एक और शौचालय कॉम्प्लेक्स की दी सौगात

नप ने नगरवासियों को एक और शौचालय कॉम्प्लेक्स की दी सौगात

संक्षेप:

नप ने नगरवासियों को एक और शौचालय कॉम्प्लेक्स की दी सौगात नप ने नगरवासियों को एक और शौचालय कॉम्प्लेक्स की दी सौगातनप ने नगरवासियों को एक और शौचालय कॉम्

Oct 10, 2024 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर परिषद ने शहरियों एवं खासकर मुख्य बाजार के कारोबारियों की एक अर्से पुरानी मांग को पूरी करते हुए शहर के हृदय स्थल में स्थित एक और शौचालय कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार तथा साथ ही उसे विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित कराकर नगरवासियों को लोकार्पित किया। नप के मुख्य पार्षद संजय यादव,ईओ डा.जेपी वर्मा,उप मु.पा बिपीन कुमार द्वारा उक्त संसाधन के लोकार्पण के मौके पर समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव समेत कई प्रबुद्ध लोग,पार्षद दिनेश कुमार एवं व्यवसायी संघों के नुमाइंदे भी मौजूद थे। मौके पर मु.पा एवं समाजसेवी श्री यादव ने कहा कि बीते चुनावों के दौरान मुख्य पार्षद के प्रत्याशी के बतौर उन्होंने नगरवासियों को स्वच्छ,सुंदर रखने समेत झाझा नगर का सतत विकास करने का वादा किया था। ऐसे में शौचालयों का पुनरोद्धार,दशकों से रूकी बड़े नालों के निर्माण की योजनाएं,नगर क्षेत्र की तमाम स्ट्रीट लाइटों एवं हाईमास्ट लाइटों को दुरूस्त कराते हुए जनता से किए वादे से कहीं अधिक देने का प्रयास किया गया है। साथ ही आगे के लिए भी विकास की कई और योजनाएं भी पाइपलाइन में है। बताने की जरूरत नहीं कि बाजार क्षेत्र में स्थित खस्ताहाल दोनों शौचालय कॉम्प्लेक्सों का कायाकल्प करा इसे सुविधाओं से सुसज्जित कर शहरियों को सौंपे जाने के नप के उक्त कदम से शहरियों एवं बाजार के तमाम दुकानदारों के अलावा बाजार-हाट करने आने वाले ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मु.पा एवं गुड्डू यादव ने नगरवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर के सभी जाति व धर्म के लोगों ने सीधे मतदान के द्वारा मुख्य पार्षद के रूप में उन पर भरोसा जताते व उन्हें बड़े अंतर से जीता कर उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी थी। अब नप का शासन-प्रशासन नगरवासियों के उक्त भरोसे की कसौटी पर खरा उतरने की बावत लगातार प्रयत्नशील है। उक्त कॉम्प्लेक्स में महिला एवं पुरूष के लिए तीन-तीन आधुनिक शौचालयों समेत अन्य सुविधाएं भी मौजूद बताई गई हैं। ध्यान रहे कि इसके पूर्व बीते दिसंबर में नगर क्षेत्र के अन्य शौचालय परिसर का भी कायाकल्प करा नगरवासियों को सौंपा गया था। पुनर्निमित उक्त दोनों कॉप्लेक्सों में टाइल्स आदि के अलावा चौबीसों घंटे पानी की सुविधा का भी प्रबंध किया गया है। साथ ही,उक्त टॉयलेटों की नियमित सफाई के ले दो शिफ्ट में सफाईकर्मी भी तैनात रहेंगे। मौके पर बि.खु.विक्रेता संघ के पूर्व सचिव सोनू बर्णवाल,काजू यादव,चंद्रदेव यादव आदि समेत अन्य प्रबुद्ध लोग व दुकानदार मौजूद थे। उक्त तीनों लोगों ने शहरियों को दुर्गा पूजा,दपावली व छठ की बधाई देते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। मु.पा ने ताकिद किया कि अब शौचालय सुविधा सुलभ होने के बाद भी यदि कोई सड़क पर पेशाब करता पकड़ा जाएगा तो उससे पांच सौ रूपए जुर्माना वसूला जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के अन्य जरूरत वाले स्थलों पर भी बनेंगे सर्व सुविधायुक्त नि:शुल्क टॉयलेट :

मु.पा ने बताया कि जरूरत वाले अन्य स्थानों पर भी नि:शुल्क सार्वजनिक टॉयलेट व पेशाब घर का निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को अपनी प्राकृतिक तलब को पूरी करने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने टॉयलेट निर्माण हेतु लोगों से जमीन मुहैया कराने की अपील भी की।