पड़ोसी ने एक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जमुई के काकन गांव में एक व्यक्ति ने गांजा पीने के लिए कपड़ा मांगने पर पड़ोसी की पिटाई कर दी। घायल श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने रामचंद्र मोदी पर मारपीट...

जमुई । निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में रविवार की देर शाम गांजा पीने के लिए कपड़ा मांगने पर पड़ोसी ने श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह की जमकर पिटाई कर दी। जिससे श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह ने मारपीट का आरोप गांव के ही रामचंद्र मोदी पर लगाया है। उन्होंने बताया कि गांजा पीने लिए थोड़ा सा कपड़ा का टुकड़ा मांगे थे। इसी बात को लेकर अचानक रामचंद्र मोदी द्वारा मारपीट किया जाने लगा जिससे वह घायल हो गए।वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।