लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाए गए हैं 11 बेंच
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाए गए हैं 11 बेंच लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाए गए हैं 11 बेंच लोक अदालत में मामलों के निष्पा

जमुई, नगर प्रतिनिधि 9 मई को जमुई व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों के निष्पादन के लिए बेंच का निर्माण कर लिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई श्री संदीप सिंह के आदेश पर कुल 11 बेंच का निर्माण किया गया है जिसमें विभिन्न विषयों के चिन्हित वादों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या एक
बेंच संख्या एक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे के साथ साधना कुमारी अधिवक्ता रहेगी जिसमें मोटर दुर्घटना दावा वाद, परिवार न्यायालय में लंबित वाद, तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एवं बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या दो
बेंच संख्या दो में पोक्सो कोर्ट की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश्वर दुबे के साथ अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे रहेंगे जिसमें ट्रैफिक चालान के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या तीन
बेंच संख्या तीन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमोद कुमार के साथ अधिवक्ता सुमन कुमारी रहेगी जिसमें सभी बैंक स्टेट बैंक तथा ग्रामीण बैंक को छोड़कर तथा समस्त प्राइवेट फाइनेंस बैंक के मामलों का निष्पादन किया गया जाएगा ।
बेंच संख्या चार
बेंच संख्या चार: में एसीजेएम प्रथम गौतम कुमार के साथ अधिवक्ता प्रसादी साह रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबितवाद, सीजेएम कोर्ट के लंबित वाद के साथ बिजली विभाग सबडिवीजन सिकंदरा और झाझा के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या पांच
बेंच संख्या पांच: में एसीजेएम द्वितीय चंद्र बोस कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता विवेक रहेंगे जिसमें उनके कोर्ट के लंबितवाद के अतिरिक्त बिजली विभाग सब डिवीजन गिद्धौर के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या छह
बेंच संख्या छह: में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनुभव रंजन रहेंगे के साथ अधिवक्ता अजय गुप्ता रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबितवाद के अतिरिक्त वन विभाग से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या सात
बेंच संख्या सात: में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कंचन रानी के साथ अधिवक्ता आलोक कुमार रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबित वाद, उनकी कोर्ट के लंबित एन आई एक्ट चेक बाउंस के मामले, बिजली विभाग सबडिवीजन जमुई के मामले का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या आठ
बेंच संख्या आठ: में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवेदिता कुमारी के साथ अधिवक्ता परशुराम यादव रहेंगे जिसमें उनके कोर्ट के लंबितवाद, ज्ञान प्रकाश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कोर्ट के लंबितवाद तथा उनकी कोर्ट के एन आई एक्ट चेक बाउंस के मामले का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या नौ
बेंच संख्या नौ: में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अतुल रत्न के साथ अधिवक्ता प्रकाश यादव रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबित वाद, कुमार शशि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कोर्ट के लंबित वाद के अतिरिक्त उनके कोर्ट के एन आई एक्ट चेक बाउंस केस के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बेंच संख्या दस
बेंच संख्या दस: में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार के साथ अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबित मामले, एन आई एक्ट चेक बाउंस के मामले के साथ मेधा मनीषा एवं मनीषा कुमारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के लंबित कोर्ट मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
बैंक संख्या ग्यारह
बैंक संख्या ग्यारह: में न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन के साथ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंहा रहेंगे जिसमें उनकी कोर्ट के लंबित वाद, श्रम विभाग, टेलीफोन, माप-तोल विभाग, तथा खनन विभाग के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने आम जनों का आवाहन करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने वादों का त्वरित तथा सुगम तरीके से निष्पादन कर अवसर का लाभ उठाएं।
केकेएम कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू
15 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
फोटो - 25
परिचय - धरना पर बैठे केकेएम कॉलेज के शिक्षकेत्तर कमी
जमुई, नगर प्रतिनिधि
जिला मुख्यालय स्थित के के एम कॉलेज जमुई के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह हड़ताल 07 मई तक चलेगी। धरना में शामिल कर्मियों ने बताया कि वेतन विसंगतियों के निराकरण, प्रोन्नति, स्थायीकरण और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के ्त्रिरयान्वयन जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कई बार सरकार से आग्रह और संवाद किया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से कर्मचारियों में भारी आक्त्रोश है। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कलमबंद हड़ताल करते हुए महाविद्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशों की अनदेखी करते हुए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों के साथ मनमाना व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सहायक कर्मियों को लिपिकीय वर्ग में समायोजित कर दिया गया है जबकि प्रधान सहायक व लेखापाल को प्रशाखा पदाधिकारी के पदनाम और वेतनमान से वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग की कि आउटसोर्स एवं संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करते हुए उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्त्रम से जुड़े कर्मचारियों को भी मूल रूप से स्थायी नियुक्ति दी जाए और विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण ही यह कदम उठाना पड़ा।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा और विश्वविद्यालय मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। इधर, हड़ताल के कारण बुधवार को कॉलेज का कार्यालयी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। धरना-प्रदर्शन में रबीश कुमार सिंह, रतन कुमार झा, सौरभ कुमार, सुशील कुमार, कीर्तिन सिंह, शैलेश कुमार, संतोष कुमार, गौरी भारती, राजेन्द्र मंडल, नरेश साह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
खैरा बाजार से हटाया गया अतिक्रमण, चला प्रशासन का बुल्डोजर
दुकान के आगे से सीढि़यां तोड़ा गया,बाजार को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
खैरा, निज संवाददाता
खैरा बाजार में बुधवार को प्रशासन ने सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कड़ा रुख अपनाया। जेसीबी मशीन की मदद से दुकानों और निजी मकानों के आगे बनी अवैध सीढ़ियों को तोड़ दिया गया।
पूर्व सूचना के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण :
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से पहले सभी मकान मालिकों और दुकानदारों को नोटिस के जरिए सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कई लोगों ने अपनी सीढि़यों और अवैध निर्माण को नहीं हटाया। सड़क की निर्धारित जमीन पर सीढ़ियां बना लेने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी, जिससे बाजार में हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी विश्वजीत कुमार और राजस्व अधिकारी शिव शंकर कुमार ने स्पष्ट किया कि जो लोग खुद से सरकारी जमीन खाली कर देंगे, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। मौके पर अवर निरक्षक उपेंद्र पाठक,अंचल के प्रधान सहायक सुभिद्र सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। प्रशासन ने अन्य दुकानदारों को भी हिदायत दी है कि वे समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा आने वाले दिनों में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी वसूला जा सकता है।
गिद्धौर में अतिक्त्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
फोटो - 26
परिचय - अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी देती सीओ व थानाध्यक्ष
गिद्धौर, निज संवाददाता
जिलाधिकारी जमुई के निर्देश मिलते ही गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गिद्धौर बाजार में बुधवार अतिक्त्रमण हटाने को लेकर घूम घूमकर सख्त चेतावनी दी। इस दौरान सीओ आरती भूषण, थानाध्यक्ष राशि मालिक, अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गिद्धौर झाझा बस स्टैंड, मुख्य राजमार्ग जमुई के लार्ड मिंटो टॉवर के समीप, जमुई रोड़ सहित अन्य जगहों पर दुकानदारों को अविलंब अतिक्त्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस कर स्थानीय बाजार के दुकानदारों एवं एवं आवासीय लोगों को जिन्होंने अपने स्थल से बढ़कर सरकारी भूमि को सड़क किनारे अतिक्त्रमित किया था। उन्हें सख्त निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटा लेने की भी हिदायत दी गयी। जिसमें दिसंबर माह में प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा गिद्धौर बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बुलडोजर चला अतिक्रमण हटाया गया। उसके वाबजूद फिर से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। इधर बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट लहजे में कहा कि अगर कल अतिक्रमण नहीं हटा तो कानूनी कारवाई की जायेगी। इधर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन के कड़े एक्शन से अतिक्त्रमणकारियों में खलबली मची हुई है। इधर मुख्य बाजार से बाजार से अतिक्रमण हटाये जाने से जुड़े अभियान के शुरू होने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
पीसीई ने झाझा में रेलवे ट्रैक एवं पॉइंट्स की जांच की
फोटो- 28
परिचय - झाझा में निरीक्षण को पहुंचे पीसीई
झाझा, निज संवाददाता
पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर के प्रधान मुख्य अभियंता (पीसीई) रेल परिचालन से जुड़े संरक्षा संबंधी पहलुओं की जांच व निरीक्षण को बुधवार को झाझा पहुंचे। स्पेशल सैलून परख से झाझा पहुंचे पीसीई शैलेश वर्मा संग दानापुर के डी.ईएन (कॉर्डिनेशन) पी.के.आलोक एवं सीनियर डी.ईएन-2 राजीव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पीसीई झाझा स्टेशन स्थित ईस्ट केबिन,ब्रिज सं.708 की ओर स्थित कुछ ट्रैकों एवं पॉइंट्स आदि की मापी के जरिए जरूरी जांच करते दिखे। उनके सहयोग को झाझा पाथ वे (पीडब्लूआई) के एसएसई संजय कु सिंह तथा स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी आदि भी मौजूद थे। हालांकि,पूछे जाने पर पीसीई ने निरीक्षण अथवा जांच के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। किंतु,सूत्रों के अनुसार उक्त जांच का उद्देश्य रेल परिचालन से जुड़े संरक्षा संबंधी पहलुओं के दुरुस्त होने के प्रति आश्वश्त होना है। साथ ही इस क्त्रम में यदि कोई कमी या त्रुटि उजागर होती है तो उसका समुचित सुधार कराया जाता है। उधर गति शक्ति विभाग के तहत निर्माणाधीन नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का डाउन प्लेटफॉर्मों तथा हिल कॉलोनी तक विस्तारीकरण का कार्य आगामी लगभग दो माह में पूर्ण हो जाने की बातें भी सामने आती मिली है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


