
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया
जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया गया। भारत में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा अधिनियम 1987 में बनाया गया था जो 9 नवंबर 1995 से लागू किया गया था तब से प्रत्येक वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जमुई जिले के विभिन्न प्रखंड में रविवार को पारा विधिक सेवक घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क विधिक सेवा तथा नालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर इस दिवस को मनाया।

उन्होंने वंचित लोगों के लिए निशुल्क विधि की योजनाओं तथा उन्हें प्राप्त करने के उपाय के विषय में जागरूक किया। राष्ट्रीय लोक अदालत मध्यस्थता के माध्यम से वादों के सरल निस्तारण हेतु प्रावधानों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। विधिक सेवा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दी जाती है तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्राधिकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सेवा तथा सहायता प्रदान की जाती है। पारा विधिक सेवक हेमाकुमारी, रूपा कुमारी, स्मिता कुमारी, विद्या कुमारी, प्रफुल्ल कुमार,प्रेम कुमार मरांडी,अर्जुन,अविनाश कुमार पांडे,प्रभाकर कुमार इत्यादि ने जिले के विभिन्न प्रखंड में घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




