
आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जांच
झाझा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर 73 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद ने बताया कि जांच में आंख, कान, हृदय रोग, और अन्य बीमारियों की पहचान की गई। शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।
झाझा । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र स्थित केंद्र संख्या 77 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ संबंधी जांच की गई।बता दें कि पूर्व में भी प्रखंड के अन्य कुछ केंद्रों पर भी इसी तरह की जांच आयोजित की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम के तहत आर बी एस के टीम के द्वारा उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के लगभग 73 बच्चो की स्वास्थ्य जांच किया गया एक दो बच्चों को छोड़कर सभी स्वस्थ पाए गए। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आंख, कान से बहरापन, हृदय रोग, विकृति, घेघा रोग, डीपीसीएन डिफसेसी, बच्चों का कान बहना,श्वास नली में इन्फेक्शन, टीबी, बच्चों की वजन व लंबाई की सघन जांच की गई।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के चार डी पर फोकस किया जाता है। जिनमें डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी, डिजीज, डेवलपमेंट डिलेज इन्क्लूडिग डिसएबिलिटी यानि किसी भी प्रकार का विकार, बीमारी, कमी और दिव्यांगता शामिल है।इस कार्यक्त्रम में शून्य से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों की बीमारियों का समुचित इलाज किया जाता है। शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों की स्क्त्रीनिग आंगनबाड़ी केंद्रों में होती है। जबकि 6 से 18 साल तक के बच्चों की स्क्त्रीनिग उनके स्कूलों में जाकर की जाती है, ताकि चिह्नित बीमारियों के समुचित इलाज में देरी न हो। स्क्त्रीनिग करने के बाद बच्चों को हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, फार्मासिस्ट,सेविका ,सहायिका सहित दर्जनों बच्चे एवं उनके अभिभावक मौके पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




