ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईमां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...

1/ 3जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...
जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार  की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...
2/ 3जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...
जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार  की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...
3/ 3जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था।...
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 21 Oct 2018 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को विदाई दी। शहर के स्टेडियम के मैदान, पंचमंदिर परिसर में मले का आयोजन किया गया था। मां के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। महानवमी को मां के पूजन, दर्शन तथा इसके अगले दिन शुक्रवार को दशहरे मेले का आनंद लेने के लिए जमुई जिले के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जमुई स्थित स्टेडियम मैदान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।

झाझा। जय दुर्गे..जय माता दी..इन उद्घोषों से पूरे आलम को गुंजायमान करते श्रद्धालुओं के हजारों के सैलाब ने शुक्रवार की रात मां जगदम्बे को अगले साल तक के लिए विदाई दी। नवरात्र व दशहरे का मेला मां वैष्णवी दुर्गा के दरबार से ले रेलवे इंस्टीच्यूट पंडाल तथा स्टेशन चौक दुर्गा से ले बारोवारी दुर्गा तक अपने पूृरे शवाब पर था। गांव-देहातों से हजारों की तादाद में शहर को उमड़े मां के ग्रामीण भक्तजन दुर्गा पूजा मेले की खुशियों को दिल खोलकर व जी भरके जीते दिखे। क्या बच्चे,क्या बूढ़े और क्या महिलाएं..हर कोई ही विजयादशमी पर्व की महिमा का साक्षी बन उसे एक नई ऊंचाइयां देने में लगा था। सभी को यह एहसास था कि इस विदाई के पीछे मां से पूरे एक साल तक की जुदाई थी। इसलिए आंखें सबकी ही भर आई थी..आठ वर्ष के बच्चे से लेकर 80 के बूढ़े तक की। और..कोमलांगिनी महिलाओं के हाल का तो कहना ही क्या। जैसे ही वैष्णवी दुर्गा मंदिर से मां की प्रतिमाओं को क मेटी के कार्यकत्र्ता विसर्जन के लिए ले जाने लगे तो मुख से मां के जयकारों के बीच आंखों से अश्रुओं की धार फूट पड़ी वहां मौजूद लगभग हर महिला श्रद्धालु के। श्रद्धालुओं के टस से मस न होने के कारण मां की विसर्जन शोभायात्रा को भी स्थानीय रेलवे तालाब स्थित अपनी मंजिल के लिए कूच करने में थोड़ी लेट हुई। भक्तों की भावना के मद्देनजर मां को काफी देर तक मंदिर पर ही रूकना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें