ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईमनरेगा योजना से तरी दाबिल बनेगा जैविक ग्राम: डीडीसी

मनरेगा योजना से तरी दाबिल बनेगा जैविक ग्राम: डीडीसी

खैरा प्रखंड के दाबिल गांव के किसान पुस्तकालय प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों को...

मनरेगा योजना से तरी दाबिल बनेगा जैविक ग्राम: डीडीसी
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 22 Aug 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

खैरा प्रखंड के दाबिल गांव के किसान पुस्तकालय प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित

किया गया।

डीडीसी अरुण कुमार ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खेती अपनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के लगातार उपयोग से मिट्टी, भूजल और सभी जीव जंतुओं को बहुत नुकसान होता है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए भाषण में भी मिट्टी को बचाने और जैविक खेती अपनाने के लिए देशभर के किसानों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि तरी दाबिल के किसान मुखिया मुरारी सिंह के नेतृत्व में ग्रीनपीस इंडिया के जीवित माटी अभियान के तहत जैविक खेती की ओर अग्रसर हुए हैं। साथ ही उन्होंने पंचायत में मनरेगा योजना के तहत 29 वर्मीबेड और तीन पक्के पशुशेड के निर्माण के लिए खैरा के प्रोग्राम ऑफिसर (मनरेगा) अजय कुमार की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अनूठा प्रयोग है जिसके द्वारा पूरे ग्राम को जैविक बनाया जा रहा है। मैं इस बेहद सामयिक और आवश्यक प्रयोग को हर तरह से मदद करूंगा। इससे किसानों में खुशी है और इच्छा जहिर की है इस तरह के कार्य होना चाहिए। इस मौके पर तरी दाबिल जीवित माटी जैविक कृषक सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ,सदस्य दिवाकर मंडल, बनारसी मंडल, नरेंद्र मंडल, विपिन मंडल एंव जीविका समूह के दीदी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें