ढीबा गांव का लापता किशोर मुन्ना पांच दिनों के बाद लौटा अपने घर
ढीबा गांव का लापता किशोर मुन्ना पांच दिनों के बाद लौटा अपने घर ढीबा गांव का लापता किशोर मुन्ना पांच दिनों के बाद लौटा अपने घर

झाझा । नगर संवाददाता बीते 7 जून की शाम से लापता प्रखंड के ढीबा गांव का 14 वर्षीय किशोर मुन्ना कुमार पांच दिनों के बाद लौटा अपने घर लौट आया है। मुन्ना के घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। अपने बेटे के लापता होने पर घर वाले एवं माता-पिता काफी चिंतित और व्याकुल थे। किशोर मुन्ना के पिता शैलेंद्र कुमार साह ने अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर झाझा थाने में आवेदन समर्पित किया था। ग्रामीण सूत्र बतलाते हैं कि मुन्ना अपने से बड़े भाई के साथ थोड़ी नोक झोंक होने के बाद घर से निकल गया था।
पिता शैलेंद्र ने बताया क वे अपने पुत्र के वापस आने की सूचना दूरभाष पर दे चुके हैं और थाने जाकर भी सूचित कर देंगे। पिता शैलेंद्र ने थाने को समर्पित अपने आवेदन में लिखा था कि मुन्ना अपने घर से 7 जून की शाम के 7:00 बजे कुछ सामान लाने दुकान जाने के लिए निकला था लेकिन फिर घर लौट कर वापस नहीं आया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


