ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईदिव्यांग मुस्कान को मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

दिव्यांग मुस्कान को मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

चकाई, निज प्रतिनिधि। सूबे के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुमित कुमार...

दिव्यांग मुस्कान को मंत्री ने दिया मदद का भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 28 May 2022 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चकाई, निज प्रतिनिधि। सूबे के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुमित कुमार सिंह शुक्रवार को क्षेत्र भर्मण के दौरान प्रखंड के घोरमों गांव जाकर दिव्यांग बेटी मुस्कान वर्मा एवं उसके परिजनों से मिले। उन्होंने मुस्कान को हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सीमा की तरह घोरमो गांव की बेटी मुस्कान वर्मा भी बेमिसाल है।

दोनों पांव से दिव्यांग होने के बावजूद पढ़कर डॉक्टर बनने का सपना देख रही है। वह भी घर से आधा किमी दूर स्कूल हर दिन पहुंच जाती है। अपनी परेशानियों को मुस्कान चेहरे पर मुस्कान के साथ झेल लेती है। इस बेटी का हौसला काबिलेतारीफ है। उन्होंने स्थानीय बीडीओ को इनकी हरसंभव मदद का निर्देश दिया। सबसे पहले ट्रायसायकिल उपलब्ध करवाकर सूचित करने को कहा है। वहीं इस दौरान कई और दिव्यांग बच्चों और वयस्कों शम्भू ठाकुर, मंटू कुमार ,गुडिया देवी आदि के बारे में जानकारी मिलने पर उनके पठन—पाठन में पूर्ण सहयोग करने एवं ट्रायसायकिल तत्काल उपलब्ध करवाने का दिशानिर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं पेंशन में अनियमितता की शिकायत भी की गई।मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को फोनकर फटकार भी लगाई।साथ ही यहां अतिशीघ्र दिव्यांगता शिविर लगाकर सभी दिव्यांगजनों की मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मीडिया बंधुओं और जागरूक साथियों से सोशल मीडिया एवं मीडिया का ऐसे सार्थक कार्यों के लिए उपयोग करने पर बल दिया । जिससे आमलोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सके। शासन—प्रशासन को उत्तरदायी और प्रभावकारी बनाया जा सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें