चकाई में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट , बमबारी की, जमीन के कागजात जलाए

Feb 17, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

चकाई में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट , बमबारी की, जमीन के कागजात जलाए चकाई में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट , बमबारी की, जमीन के

चकाई में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट , बमबारी की, जमीन के कागजात जलाए

चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया । 8-9 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में रहे लोगों को बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया। फिर लूटपाट की,भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की। इस दौरान बदमाशों ने घर में ट्रक में रखे जमीन के दस्तावेजों को बाहर निकल आग के हवाले कर दिया।इससे घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना रात करीब दो बजे के करीब की बताई जाती है ।जानकारी

के अनुसार घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर की महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। गृहस्वामी की पुत्री और बहु के जाग जाने और विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना बंद कर दिया। लिया।बदमाशों ने एक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चांदी की चेन, पायल और हजारों रुपये नकद लूट लिए।पीडि़त परिजनों ने बताया कि भागते समय बदमाशों ने घर के बाहर बमबारी भी की। बदमाशों ने जमीन से संबंधित कागजातों को चुनकर घर के बाहर में ही जला दिया। धमाकों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने ही कमरे में बंद महिलाओं को बाहर निकाला।सोमवार सुबह सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के पास नाले से एक जिंदा बम बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। जिंदा बम को नि्क्तत्रिय कर दिया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;