
मारवाड़ी युवा मंच,झाझा को शिव भक्तों को उत्कृष्ट सेवा देने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार
मारवाड़ी युवा मंच,झाझा को शिव भक्तों को उत्कृष्ट सेवा देने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मारवाड़ी युवा मंच,झाझा को शिव भक्तों को उत्कृष्ट सेवा देने हेतु राष्
झाझा, नगर संवाददाता मारवाड़ी युवा मंच,झाझा को शिव भक्तों को उत्कृष्ट सेवा देने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस सूचना पर मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में काफी खुशी है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के श बेंगलुरु में आयोजित लघु अधिवेशन में मारवाड़ी युवा मंच, झाझा शाखा द्वारा आयोजित सुविख्यात झाझा कैंप में शिव भक्तों को उत्कृष्ट सेवा देने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाना वास्तव में शाखा के लिए सुखद क्षण है। झाझा शाखा के अध्यक्ष आयुष बंका, सचिव पीयूष सुल्तानिया पूर्व अध्यक्ष संजय बंका, पूर्व सचिव अजय छापडि़या ने खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
22587/22588 वाराणसी सियालदाह अमृत भारत एक्सप्रे के झाझा स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर पत्र झाझा, नगर संवाददाता पूर्व एवं पूर्व मध्य रेलवे को जोड़ने वाली अंग्रेजों के जमाने के प्रसिद्ध बफर रेलवे स्टेशन झाझा से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 22587/22588 वाराणसी सियालदाह अमृत भारत एक्सप्रेस के झाझा स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावे प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जमुई सांसद अरुण भारती से सोशल मीडिया साइट ट्विटर एक्स पर संदेश भेजकर उनसे अनुरोध किया गया है। मारवाड़ी युवा मंच झाझा शाखा के संजय कुमार बंका ने सभी महानुभावों को भेजे संदेश में उल्लेखित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भाया झाझा जिसका आधिकारिक ठहराव झाझा स्टेशन पर नहीं दिया गया है, लिखा है कि इससे झाझा की जनता काफी दुखी है। सुलभ प्रसंग हेतु सादर निवेदित किया कि इस रूट से वाराणसी जाने के लिए कोई अच्छी ट्रेन नहीं है एवं ब्रिटिशकाल से ही झाझा रेल मानचित्र पर अंकित है। उक्त स्टेशन पूर्व मध्य रेल का बफर स्टेशन है।कृपया झाझा की जनता की उक्त मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए यथोचित कार्यवाही करने की महती कृपा करेंगे। बच्चों ने मनाया महापुरुष स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती फोटो-01 : प्ले स्कूल में मनायी गई स्वामी विवेकानंद की जयंती चकाई, निज संवाददाता देश के युगपुरुष, आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक,महान संत हिन्दू धर्म को विश्व के क्षितिज पर ख्याति प्राप्त कराने वाले राष्ट्रप्रेमी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की 163 वीं जयंती मां ललिता प्ले स्कूल चकाई में आज हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र सिन्हा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहे कि स्वामी जी वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिमी देशों में लोकप्रिय बनाये। 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिए साथ ही भारतीय संस्कृति और समाज में सुधार, अंधविश्वासों के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र वाद की भावना भारतवासियों में भरने का कार्य किए । उन्होंने विज्ञान और भारतीय ग्रंथों यानी गीता, उपनिषद का गहन अध्ययन कर तर्क, विज्ञान और वेदांत के आधार पर शिक्षा और चरित्र निर्माण पर बल दिए । ऐसे महान युगपुरुष को कोटिश: वंदन एवं प्रणाम तथा हम सबों को इनकी जीवनी व वाणी को आत्मसात करनी चाहिए वहीं स्कूल की उप प्राचार्या सीमा कुमारी,शिक्षिका अंकिता कुमारी व सृष्टि कुमारी ने भी अपनी बात रखी। स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को किया याद फोटो-02 : स्कूल में स्वामी विवेकानंद की तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पन करते लोग झाझा, नगर संवाददाता झाझा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे बिना थके अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।कार्यक्त्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों एवं सुवचनों को साझा किया तथा उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. सुरेंद्र निराला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन-शैली है, जिसे हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि न्यूटन के सिर पर सेब गिरने के बाद उन्होंने कुछ नया सोचने का प्रयास न किया होता, तो आज हम भौतिकी के अनमोल नियमों से वंचित रह जाते। उसी प्रकार जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्त्रम में उप-प्रधानाचार्य अंश कुमार, फहान सर तथा शिक्षकगण सौरव कुमार, अर्जुन कुमार, काजल कुमारी, अनु कुमारी, रितु कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को विद्यार्थियों के समक्ष रखते हुए युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा युवाओं के लिए दिए गए संदेशों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, उनमें आत्मबल एवं आत्मविश्वास जागृत करना तथा उन्हें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा। विद्यालय परिवार के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मानव सेवा संघ ने गरीबों को कराया भोजन झाझा, नगर संवाददाता मानव सेवा संघ झाझा के बैनर तले गरीबों को भोजन कराया जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुप्त दान में प्राप्त राशि के सहयोग से संघ के द्वारा सोमवार को टोटो स्टैंड रेलवे स्टेशन झाझा पर गरीबो के बीच हर शनिवार की भांति इस सोमवार भी पका हुआ भोजन पूरी, सब्जी, बुंदिया की व्यवस्था की गई। कार्यक्त्रम को सफल बनाने में अन्य के अलावे समाजसेवी घनश्याम गुप्ता ,पूर्व रेल चालक अशोक रावत,भारत भूषण राम,निखिल रजक, संतोष दास ,सुरेश यादव,प्रशांत साव,सुबोध शर्मा ,निरंजन सिन्हा, महेश मराण्डी ,लक्ष्मी शंकर राय, मैना यादव, भीम यादव, विशु उस्ताद, इत्यादि का अहम योगदान रहा। भोजन सामाग्री की व्यवस्था गुप्त दान से प्राप्त सहयोग किया गया। भाजयुमो ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद फोटो-03 : विवेकानंद जी की जयंती पर जुटे भाजयुमो के सदस्यगण झाझा, नगर संवाददाता भाजयुमो ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद किया। सोमवार को झाझा के अंबेडकर चौक परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम नगर अध्यक्ष शशि शेखर सुमन की अध्यक्षता में मनाया गया। देश के महान सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के तैली चित्र पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित नेताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा कर कहा कि अमेरिका के शिकागो में आयोजित धर्म संसद महासभा मे विश्व भर के लोगों को भाइयों बहनों के संबोधन के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया एवं भारत में आध्यात्मिक धार्मिक एवं संस्कृति की रक्षा करने के साथ भारत को महान बताते हुए विश्व भर में हिंदू दर्शन करने के लिए संदेश दिया। साथ ही उनके उठो जागो एवं लक्ष्य की प्राप्ति करो जैसे संदेश से आज के युवा प्रेरित हैं एवं विकसित भारत बनाने के लिए उत्साहित हैं।मौके पर मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री भैयालाल माथुरी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश यादव वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव परमेश्वर यादव महिला मोर्चा जिला महामंत्री रिंकू केसरी भाजपा नगर अध्यक्ष सुषमा देवी प्रखंड दक्षिणी अध्यक्ष शंभूनाथ प्रजापति रानी केसरी टिल्लु बंका, क्रांति झा,पंकज कुमार,नंदकिशोर विश्वकर्मा,बबलू राम,अंबेडकर चौक के संरक्षक भारत भूषण,विकास चंद्र आर्य संगम झा,युवा मोर्चा महामंत्री,नीरज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष रोहित कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष शशि शेखर सुमन उर्फ गौरव यादव ने किया। युवा दिवस पर मनाया गया यूथ डे सेलिब्रेशन फोटो- 04 : युवा दिवस पर जुटे युवागण सिकंदरा, निज प्रतिनिधि परिवार विकास /चाइल्ड फण्ड इंटरनेशनल के तत्वावधान में सोमवार को सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ स्थित पंचायत भवन में युथ डे सेलिब्रेशन मनाया गया। मौके पर परिवार विकास के परियोजना प्रबंधक विकास कुमार भास्कर ने युवाओं को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी का कहना था कि उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाय। तुम अपने आप में विश्वास करो, अपने आप में शक्ति हो। दूसरों की बातों को सहन करो और अपने मार्ग पर चलो। जो दूसरों की सेवा करता है वह भगवान की सेवा करता है। जीवन का उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है। शांति तुम्हारे अंदर है, बाहर मत ढूंढ़ो। उपस्थित सभी युवा एवं युवतियों ने स्वामी विवेकानन्द जी के तस्वीर पर पूष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। और उनके विचारों के अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मौके पर फरीद अंसारी, कपिल देव यादव रामवृक्ष महतो के अलावे दर्जनों युवा युवतियां उपस्थित थे। "सफलता का पैमाना सबका अलग-अलग होता है : डीईओ फोटो-05 : युगनायक स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती की स्मृति में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्त्रम के दौरान डीईओ को पुस्तक भेंट करते आयोजक झाझा, नगर संवाददाता सफलता का पैमाना सबका अलग-अलग होता है। कोई चिकित्सक बनकर, कोई शिक्षक बनकर, कोई इंजीनियर बन कर देश की सेवा करता है।पर इन सब से पहले और इन सब से ऊपर, एक अच्छा इंसान बनना ही सबसे बड़ी सफलता है।" उक्त कथन जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने सोमवार को झाझा प्रखंड के बैजला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैजला के प्रांगण में आदर्श युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार द्वारा युगनायक स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती की स्मृति में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के भव्य आयोजन के दौरान अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर, श्री कृष्ण गौशाला झाझा के उपाध्यक्ष सूरज बर्णवाल, आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार, विद्यालय प्रभारी देवाशीष सिंह ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया वहीं कार्यक्रम का संचालन नीतीश कुमार प्रिंस ने किया। सूरज बर्णवाल ने कहा कि "बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस आकार में ढाला जाए, वे उसी रूप में ढल जाते हैं। युवाओं को गढ़ने के टकसाल के रूप में युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार काम कर रही हैं। वहीं प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि "भारत गाँवों का देश है। आज भी देश की लगभग 60% आबादी गाँवों में निवास करती है। यदि हमें एक विकसित बिहार का निर्माण करना है, तो गांवों के बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें परिष्कृत करना होगा।युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार इस पावन उद्देश्य को लेकर पिछले छह वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है।" ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन और प्रेरणा की। जब गाँव के बच्चे यह देखते हैं कि उन्हीं जैसे परिवेश से निकल कर कोई व्यक्ति प्रशासनिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा या अन्य उच्च पदों तक पहुँचा है, तो उनका आत्म-विश्वास कई गुना बढ़ जाता है।इसी उद्देश्य को लेकर युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार पिछले छह वर्षों से लगातार ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक शिक्षा और प्रेरणात्मक संवाद के कार्यक्रम चला रहा है। इन प्रयासों का लक्ष्य केवल परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक और संवेदनशील इंसान का निर्माण करना है।ऐसे आयोजनों से बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलती है और विकसित बिहार की नींव मजबूत होती है। मौके पर मनीष कुमार, शिक्षक वीरभद्र कुमार, राकेश कुमार, रूपेश, शिवम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




