ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईघोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध...

घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध...
1/ 2घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध...
घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध...
2/ 2घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत घोरमो गांव में विवाहिता की संदिग्ध...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 12 Jul 2022 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

चकाई, निज प्रतिनिधि।

प्रखंड के घोरमो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिभा सिंह 26 वर्ष के रूप में हुई है। चर्चा है कि पति के दूसरे से अवैध संबंध रहने के विवाद में मृतका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उधर मृतका के मायके के परिजन ने उसके पति पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई व बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी प्रीतम सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी बहन की शादी घोरमो निवासी स्व शारदा सिन्हा के पुत्र चंद्रशेखर सिन्हा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बीतने पर बहन को चंद्रशेखर सिन्हा का गिरिडीह के एक रिश्तेदार की लड़की से अवैध संबंध है। इसके बाद अक्सर उसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था । मेरी बहन अक्सर अवैध संबंध का विरोध करती थी। इस मामले को लेकर कई बार मेरे पिता ने बहन के घर आकर दोनों को समझा-बुझाया भी था। दोनों का एक बेटा एवं एक बेटी भी है। कुछ दिन ठीक रहने के बाद पुन: अवैध संबंध का बहन द्वारा विरोध किया जाने लगा। बहन को रास्ते से हटाने के लिए रविवार की देर रात उसके जीजा चंद्रशेखर सिन्हा ने उसकी बहन की जहर खिलाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना बगल के घरवालों द्वारा पाकर वे घोरमो बहन के घर पहुंचे तो बहन का शव घर मे खाट पर पड़ा हुआ मिला । जिसके बाद मामले की सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के पति चंद्रशेखर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पायेगा। मृतका के मायके के परिजन द्वारा पति पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े