ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजहरीली दवा पीने से विवाहिता की मौत

जहरीली दवा पीने से विवाहिता की मौत

चकाई थाना क्षेत्र के गजही पंचायत अंतर्गत पुनगी गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की जहरीली दवा पीने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका प्रियंका देवी (20 वर्ष) के पिता द्वारा पति समेत ससुराल पक्ष के...

जहरीली दवा पीने से विवाहिता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 22 Mar 2019 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

चकाई थाना क्षेत्र के गजही पंचायत अंतर्गत पुनगी गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की जहरीली दवा पीने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका प्रियंका देवी (20 वर्ष) के पिता द्वारा पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की खातिर जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मृतका के पिता व झारखंड़ के मधुपुर थाने के हरिहर टोला निवासी सुबोध मिश्रा ने बताया कि एक साल पूर्व उनकी बेटी का विवाह चकाई के पुनगी निवासी मुरारी पाण्डेय के साथ धूमधाम से हुई थी। उस समय उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर बेटी को घर से विदा किया था। विवाह के बाद कुछ दिन तो ठीक-ठाक ही रहा। बाद में मृतका के पति एवं ससुराल के अन्य लोग बुलेट बाइक खरीदने के लिए मायके से पैसे मांगकर लाने के लिए दबाब देने लगे। उसने यह बात मायके वालों को बताई। लेकिन बाइक का पैसा देने में सक्षम नहीं रहने पर राशि नहीं दे पाये। ससुराली लोगों द्वारा बराबर उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। गुरुवार को ससुराल वालों ने उनकी बेटी प्रियंका को जहर खिलाकर मार डाला। चकाई थानाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मृतका के पति मुरारी पाण्डेय,सास,ननद सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद मायके के परिजनों को सौंपा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से घर वाले फरार हैं। उधर पुनगी के ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति के साथ ठीक ढ़ग से बनाव नहीं था। बीती रात भी किसी बात को लेकर पति -पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाहिता ने घर में रखा कोई जहरीली दवा पी ली। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों द्वारा उसे ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा ईलाज के लिए भी ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें