ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई किसानों की समस्या पर मुख्य सचिव ने दिये कई निर्देश

किसानों की समस्या पर मुख्य सचिव ने दिये कई निर्देश

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार कई पंचायतों में विकास योजना और सुखाड़ की जानकारी लिये जाने के बाद गुरूवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुखाड़ को लेकर गंभीर मुख्य सचिव ने किसानों के हित...


किसानों की समस्या पर मुख्य सचिव ने दिये कई निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 01 Nov 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार कई पंचायतों में विकास योजना और सुखाड़ की जानकारी लिये जाने के बाद गुरूवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुखाड़ को लेकर गंभीर मुख्य सचिव ने किसानों के हित में कई आवश्यक निर्देश दिये।

श्री कुमार ने डीजल अनुदान और फसल सहायता राशि का भुगतान किसानों को एक माह के अंदर हरहाल में करने का निर्देश दिया। सात निश्चय योजना पर चर्चा करते हुए शौचालय निर्माण पर जोर देने की बात कही। मुख्य सचिव ने घर-घर नल का जल योजना की गति धीमी होने पर नराजगी जाहिर करते हुए तेज करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिले अधिकारी लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करें।

इस मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त पंकज कुमार पाल, डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी जे रेड्डी समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव आगमन को लेकर केकेएम कॉलेज परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया था। जैसे ही 11.30 बजे मैदान के ऊपर हेलीकाप्टर दिखाई पड़ा। अधिकारी सक्रिय हो गए। कुछ देर पहले परिसदन भवन से आयुक्त के अगुवाई में अधिकारी हेलीपैड पर पहुंच गए थे। मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर से बाहर आते ही अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें