Hindi NewsBihar NewsJamui NewsMandatory Attendance for Employees During Diwali and Chhath Holidays in Jhajha Bihar
24 और 25 को अक्टूबर को मुख्यालय में रहने के निर्देश

24 और 25 को अक्टूबर को मुख्यालय में रहने के निर्देश

संक्षेप: दीपावली चित्रगुप्त पूजा एवं छठ के अवकाश के बावजूद 24 एवं 25 को मुख्यालय में उपस्थित रहने का है निर्देश दीपावली चित्रगुप्त पूजा एवं छठ के अवकाश के बावज

Mon, 20 Oct 2025 01:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

झाझा, नगर संवाददाता। दीपावली चित्रगुप्त पूजा एवं छठ के अवकाश के बावजूद कर्मियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। छुट्टी के बावजूद 24 एवं 25 अक्टूबर को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। 19 से 29 अक्टूबर तक अवकाश घोषित है। जमुई के जिला पदाधिकारी श्री नवीन के कार्यालय (शिक्षा शाखा) समाहरणालय, जमुई द्वारा जारी कार्यालय आदेश में चर्चा है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में अधिसूचना निर्गत की तिथि 13.10.2025 से निर्वाचन कार्यक्त्रम समाप्ति की तिथि 16.11.2025 तक निर्वाचन कार्य किया जाएगा। दिनांक-20.10.2025 को दीपावली अवकाश, दिनांक-23.10.2025 को चित्रगुप्त पूजा अवकाश तथा दिनांक-28.10.2025 एवं 29.10.2025 को छठ पूर्व का अवकाश घोषित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही दिनांक-19.10.2025 से 29.10.2025 तक सभी सरकारी विद्यालयों में विभाग द्वारा अवकाश घोषित है। दिनांक- 24. 10.2025 एवं 25.10.2025 को प्रो मोबाइल ऐप का हैंड्स औन किया जाना है। तदालोक में सभी संबंधित शिक्षक (पीठासीन पदाधिकारी) को निदेश दिया है कि दिनांक- 24. 10. 2025 एवं 25.10.2025 को अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर प्रो मोबाइल ऐप का हैंड्स औन करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में दिनांक-24. 10.2025 को पीठासीन पदाधिकारी तथा प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं दिनांक-25.10. 2025 को द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र भी वितरण किया जाना है। इस हेतु सभी संबंधित कर्मी / पदाधिकारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि निर्वाचन से संबंधित कार्यों के निष्पादन में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।इसे अत्यावश्यक समझते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात लिखी गई है। जिला पदाधिकारी जमुई समाहरणालय जमुई ज्ञापांक-536 / जमुई, दिनांक- 18/10/2025 के तहत इस आदेश की प्रतिलिपि सभी कर्मचारियों /शिक्षकों/पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित की गई है।