लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने महूली मोड़ के

जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने महूली मोड़ के समीप एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में गिरिडीह के कमल दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी कि एक हुंडई वर्ना गाड़ी से शराब की खेप जमुई के कचहरी चौक के समीप जा रही है। सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान महुली मोड़ के समीप उक्त वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कई कार्टून में शराब पाई गई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 252 लीटर है। उत्पाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


