ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई राज्य का पहला जैविक गांव बना केड़िया

राज्य का पहला जैविक गांव बना केड़िया

जमुई जिला का केड़िया ग्राम राज्य का पहला जैविक ग्राम बन गया है। जमुई जिला स्थित जीवित माटी आदर्श जैविक ग्राम केड़िया के किसान समूह को जैविक कृषि प्रमाण पत्र से नवाजा...


राज्य का पहला जैविक गांव बना केड़िया
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 18 Nov 2018 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

जमुई जिला का केड़िया ग्राम राज्य का पहला जैविक ग्राम बन गया है। जमुई जिला स्थित जीवित माटी आदर्श जैविक ग्राम केड़िया के किसान समूह को जैविक कृषि प्रमाण पत्र से नवाजा गया।

यह प्रमाण पत्र बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने प्रदान किया। यह प्रमाणपत्र शनिवार को पटना स्थित बामेती के सभागार में आयोजित बिहार में जैविक खेती की संभावनाओं पर कार्यशाला के दौरान दिया गया। ज्ञात हो कि केड़िया गांव के 100 किसान परिवार 2014 से जीवित माटी अभियान से जुड़े और जैविक खेती के तरीके से खेती कर रहे हैं। किसानों के इस प्रयास को और मजबूत करने में बिहार सरकार कृषि विभाग और ग्रीनपीस इंडिया की बड़ी भूमिका रही है। किसानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा रासायनिक खादों की वजह से हमारी मिट्टी, पानी और जलवायु सबका प्रदूषण हो रहा है जिसके कारण कैंसर और कई दूसरी बीमारियों में लगातार वृद्धि हो रही है।

कार्यशाला में बोलते हुए सह निदेशक, रसायन, वैंकटेश नारायण ने बताया कि जैविक खेती ही खेती का अतीत है और भविष्य भी है। जीवित माटी किसान समिति, केड़िया के अध्यक्ष आनंदी यादव ने प्रमाणपत्र के लिए बिहार सरकार के कृषि मंत्री, बसोका के पूर्व निदेशक वैंकटेश नारायण, निदेशक, अशोक प्रसाद, बामेती के निदेशक जितेंद्र प्रसाद, जमुई आत्मा के परियोजना निदेशक आनंद विक्रम सिंह व जिला कृषि पदाधिकारी किरण किशोर प्रसाद का विशेष आभार प्रकट किया। केड़िया जीवित माटी कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारिता समिति के अध्यक्ष सुमंत कुमार सुमन व आईसीएस मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि आगामी 20 नवंबर से गंगा के दोनों ओर स्थित 10 जिलों में जैविक बिहार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जैविक प्रमाण पत्र मिलने से केड़िया किसानों में खुशी की लहर फैल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें