Jamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग

Jamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग

Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जमुई जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक और नमूना सामने आया है। यहां मरने के बाद शव को घर ले जाने के लिए गरीबों के पास कोई सरकारी सुविधा नहीं है। इसी दर्द को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ जमुई ने पहल की है।लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत केशरी ने बताया 19 जून 2024 को ही जमुई सांसद अरुण भारती को पत्र लिखकर सांसद निधि से एक मोर्चरी वाहन और मोर्चरी बाक्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन दो वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

जमुई में आज तक इस तरह की कोई सुविधा मौजूद नहीं होने से शव ले जाने में आर्थिक दोहन होता है। उन्होंने बताया कि, इस पहल से जमुई के हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। लायंस क्लब के सचिव डा. अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष डा. गुरुसरण लाल ने भी मांग का समर्थन करते हुए बताया कि सांसद से वाहन मिलने पर इसका संचालन नि:शुल्क किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजमुईJamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग