
हाई स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर
हाई स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर हाई स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर हाई स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर
जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद की जन्म तिथि एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्त्रम आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का विषय नालसा की डॉन योजना ( ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन- फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) 2025 थी। कार्यक्त्रम का उद्देश्य किशोर तथा युवाओं में मादक द्रव्यों तथा नशे का इस्तेमाल नहीं करने तथा उससे होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक बुराइयों से अवगत कराना था। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर दिनांक 12 जनवरी 2026 तक यह पूरा सप्ताह नशा मुक्त भारत अभियान को बल देने के लिए आयोजित किया गया।
नालसा की दो योजना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जगह-जगह विभिन्न कार्यक्त्रम आयोजित किए गए। कार्यक्त्रम का आयोजन लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता पवन कुमार राय के द्वारा किया गया। स्कूल प्रशासन के सहयोग से बच्चों को मादक द्रव्यों के सेवन तथा नशीले पदार्थ को अपने जीवन में इस्तेमाल न करने के विषय में बताया गया। आमतौर पर यह पाया गया है कि किशोर एवं युवा राह भटककर नशे के दलदल में फंस जाते हैं जिससे उनका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है तथा समाज और परिवार को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नशा जीवन की कठिनाइयों से बचने का शॉर्टकट नहीं है अब तो इससे जीवन और भी उलझ जाता है। हमें नशे रूपी बुराई को अपने समाज से जड से मिटाना है। नालसा की इस योजना के तहत नशा पीडि़तों को निशुल्क विधिक सेवा देना तथा उनके रिहैबिलिटेशन और इलाज में यथोचित सहयोग करने के लिए बनाई गई है। कार्यक्त्रम में विद्यालय के प्राचार्य संदीप कुमार सहित अनेक शिक्षक तथा छात्रों ने भाग लिया तथा भारत को नशा विमुक्ति देश बनाने का संकल्प लिया। जलवायु अनुकूल सक्षम गांव बनाने का कार्य प्रारम्भ फोटो-11 : किसान संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग जमुई, नगर प्रतिनिधि सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अति सुदूर पहाड़ों और जंगलों से घिरे चोरमारा गांव, बरहट में समग्र सेवा के तत्वावधान में "जलवायु अनुकूल सक्षम गांव" संकल्प के तहत किसान संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्त्रम में किसान संगठन के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को ध्यान में रखते हुए अपनी खेती, जल उपलब्धता और आजीविका को मजबूत बनाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद के दौरान जलवायु के अनुरूप फसलों का चयन, जल का सही प्रबंधन तथा टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल की गई। इसके तहत सभी ग्रामीणों को एक-एक कपड़े का झोला वितरित किया गया ताकि दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सके। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता शशि कुमार ने बताया कि समग्र सेवा पिछले तीन वर्षों से चोरमारा गांव में किसान संगठन के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके साथ ही संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गांव में स्त्रिरय रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता मुकेश और जितेंद्र के साथ-साथ ममता देवी, सोनी देवी, मूलवा देवी, सीताराम कोड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ग्रामीण ने कहा जल, मिट्टी, पेड़ संरक्षण का प्रयास करेंगे ’ भीम बाँध अभयारण्य अंतर्गत सभी गाँव को जलवायु अनुकूल सक्षम गाँव लोंगो की भागीदारी से सुनिश्चित किया जाएगा । कुड़वाटांड़ के पास यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, थाना अध्यक्ष चलाया वाहन चेकिंग अभियान फोटो-13 : वाहन चेकिंग करते थानाध्यक्ष व पुलिस जवान जमुई, नगर संवाददाता जमुई जिले के गरही थाना के नवपदस्थापित थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा पदभार संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए खुद सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कुड़वाटांड़ के समीप आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान काटा गया। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई सख्ती से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि कुड़वाटांड़ के पास चौक-चौराहे पर छोटी-छोटी दुकानें और ठेले लग जाने के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे छोटी-बड़ी गाडि़यों की आवाजाही प्रभावित होती है और लंबा जाम लग जाता है। इससे आम राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी को लेकर यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिनके पास हेलमेट और वैध लाइसेंस नहीं होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चौक-चौराहों पर अब पुलिस की नजर चारों ओर रहेगी और जहां भी जाम की समस्या होगी, वहां पुलिस स्त्रिरय होकर जाम हटाने का प्रयास करेगी। इस कार्रवाई से आम लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




