Jamui News: झाझा-सिमुलतला मार्ग पर नरगंजो के पास बड़ा गतिरोध, सड़क पर गिरा भारी पत्थर, दे रहा है बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण
Jamui News: झाझा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 ए पर नरगंजो और टहवा के बीच एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिर गया है। प्रशासन की लापरवाही से 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह स्थिति सड़क पर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, जिससे लोगों की जान खतरे में है।

Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 ए के अंतर्गत झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर नरगंजो और टहवा के बीच पहाड़ टूटने से एक विशालकाय पत्थर सड़क के बीचों-बीच आ गिरा है। घटना को बीते 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली है। जिस जगह पत्थर गिरा है, उसके दोनों ओर तीखे मोड़ हैं। मोड़ होने के कारण दूर से आने वाले वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच पड़ा यह विशाल पत्थर दिखाई नहीं देता, जिससे हर क्षण किसी भीषण हादसे की आशंका बनी रहती है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो संबंधित विभाग के अधिकारियों और न ही स्थानीय प्रशासन ने सुध ली है।
यह घोर लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय मीडिया बंधुओं से प्रार्थना की गई है कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लें। किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना, इस भारी पत्थर को तुरंत सड़क से हटवाकर मार्ग को सुरक्षित और सुचारू कराया जाए।


