ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमीन विवाद में दो पक्षों में रोड़ेबाजी,आगजनी

जमीन विवाद में दो पक्षों में रोड़ेबाजी,आगजनी

चकाई प्रखंड के दुलमपुर पंचायत के दुलमपुर में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट चला। एक पक्ष के घर में आगजनी की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार केदार यादव पक्ष के लोगों द्वारा...

जमीन विवाद में दो पक्षों में रोड़ेबाजी,आगजनी
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 18 Nov 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चकाई प्रखंड के दुलमपुर पंचायत के दुलमपुर में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट चला। एक पक्ष के घर में आगजनी की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार केदार यादव पक्ष के लोगों द्वारा अपने घर के समीप रहे जमीन पर धान रखने के लिए खलिहान बनाया जा रहा था। उक्त जमीन को विवादित बताते हुए पास के ही दुसरे पक्ष के भोला यादव द्वारा उनलोगों को उक्त जमीन पर खलिहान बनाने से मनाने किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी होते देख भोला यादव पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये और कहासुनी बढ़कर रोड़ेबाजी तक पहुंच गई। कुछ देर दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। भोला यादव पक्ष के लोगों ने खलिहान में धान पीटने के लगाये गये पत्थर तक को उखाड़ दिया। बताया जाता है कि भोला यादव पक्ष के लोगों द्वारा केदार यादव के फूस के घर के पिछले हिस्से में आग भी लगाई गई। हालांकि रोड़ेबाजी एवं मारपीट में किसी के जख्मी होने की बात सामने नहीं आई है। अगलगी की घटना में घर का कुछ हिस्सा जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पाकर चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और केदार यादव पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी ली। चकाई थानाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान ने बताया एक पक्ष के केदार यादव द्वारा दुसरे पक्ष के लोगों पर हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने,लूट-पाट करने एवं घर में आग लगा देने का आरोप लगाते हुए चकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दुलमपुर पंचायत के मुखिया दिनेश यादव,कांग्रेस यादव,रामदेव यादव, भोला यादव,वासुदेव यादव,बीरबल यादव,गिरधारी यादव,रामेश्वर यादव सहित 38 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें