Hindi NewsBihar NewsJamui NewsKhadi Counter at Jhajha Railway Station Faces Inactivity Amid Local Expectations
विशेष: जमुई जिले में फेल हो रही वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना !

विशेष: जमुई जिले में फेल हो रही वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना !

संक्षेप:

विशेष: जमुई जिले में फेल हो रही वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना ! विशेष: जमुई जिले में फेल हो रही वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना !

Jan 13, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

झाझा, निज संवाददाता झाझा रेलवे स्टेशन खादी का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनेगा,स्थानीय लोगों की ये उम्मीदें,अपेक्षाएं अब दम तोड़ती दिख रही है। इसकी वजह है कि झाझा स्टेशन पर खोला गया खादी का काउंटर का बीते कई महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। उक्त स्टॉल पर खादी के आइटमों की जगह स्टॉल की सारी रैकें बिल्कुल खाली पड़ी नजर आ रही हैं। निष्क्रियता की कमोवेश यही स्थिति जमुई स्टेशन पर खोले गए काउंटर के मामले में भी नजर आ रही है। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते डीपी,दिवाली आदि के बाद तो उक्त स्टॉलों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि उन्हें नजर नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि,क्या रेल की उक्त महत्वाकांक्षी योजना जमुई जिले में फेल हो गई है के सवाल को दानापुर के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनि.डीसीएम) अभिनव सिद्धार्थ सिरे से नकारते हैं। किंतु,फिर बीते कई महीनों से जमुई व झाझा के उक्त स्टॉल बिल्कुल खाली क्यों नजर आ रहे हैं,के सवाल पर उनका कहना था कि शायद जिम्मेदारों के टर्न नहीं हुए होने या फिर ठंड की वजह से ऐसा हुआ होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के विजन के तहत विभिन्न स्टेशनों के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के व्यापक उद्येश्य के तहत रेल मंत्रालय द्वारा ‘वन स्टेशन,वन प्रोडक्ट’ की देशव्यापी योजना शुरू की गई थी। केंद्र सरकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के ही तहत जमुई जिले के जमुई एवं झाझा स्टेशन पर भी काउंटर खोले गए थे। बीते 12 मार्च,24 को झाझा स्टेशन के भी डाउन प्लेटफॉर्म सं.2 पर बड़े तामझाम के बीच ‘वन स्टेशन,वन प्रोडक्ट’ का समारोह पूर्वक शुभारंभ कराया गया था। इस मामले में झाझा ने खादी यानि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय उत्पाद को अपनाया था। उक्त स्टॉल का दिल्ली से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था। तो,स्थानीय स्तर पर उक्त योजना का खैरमकदम करने को झाझा के एनडीए विधायक दामोदर रावत समेत कई प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक समारोह का साक्षी बनने को अपनी उपस्थिति बनाए हुए थे। माना जा रहा है कि झाझा के पड़ोस में स्थित सिमुलतला में खादी ग्रामोद्योग होने समेत जमुई जिले के अन्य हिस्सों में भी खादी उद्योग फल-फूल रहे होने की वजह से ही शायद उक्त योजना के तहत झाझा स्टेशन पर खादी का काउंटर खोला गया था। इलाके के स्थानीय उत्पादों को रेलवे के जरिए मार्केटिंग का नेटवर्क मुहैया कराना था उद्येश्य: विदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी स्टेशनों पर वहां के स्थानीय उत्पादों एवं उनके उत्पादकों को बढ़ावा देने तथा उन उत्पादों को रेलवे के जरिए मार्केटिंग का नेटवर्क मुहैया कराने के उद्येश्य से पीएम के निर्देश पर रेलवे एक स्टेशन,एक उत्पाद योजना का संचालन कर रहा है। माना जा रहा है कि रेलवे के स्थानीय सूत्रों की मानें तो खादी के स्टॉल के पीछे प्रधानमंत्री के दो विचारों को साधा गया है। पहला राष्ट्रपिता की प्रिय वस्तु को प्लेटफॉर्म मुहैया कराना। और.....दूसरा उनकी ‘विश्वकर्मा’ बंधुओं को मुख्यधारा में लाने के विचार को आगे बढ़ाना। खादी उत्पादों के स्टॉल से बुनकरों,शिल्पकारों आदि तबके के लोगों को तरक्की की नई राह नसीब होगी,ऐसा चंद रेलकर्मियों का भी मानना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश व प्रेरणा से रेलवे द्वारा देश भर के रेलवे स्टेशनों पर अपनाए गए के कॉन्सेप्ट के तहत झाझा रेलवे स्टेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रियतम प्रोडक्ट ‘खादी’ को अपनाया था। और....झाझा स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म पर सजे खादी उत्पादों के उक्त स्टॉल का करीब पौने दो साल पूर्व 12 मार्च,24 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीसी के जरिए लोकार्पण किया था। उसी क्रम में झाझा स्थित गुड्स शेड (बालू लोडिंग साइट) का भी विधिवत उद्घाटन हुआ था। उक्त कार्यक्रमों को भव्य बनान को ले रेलवे द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। डाउन प्लेटफॉर्म पर एक पंडाल बनवाया गया था जहां स्थानीय जनसमूह के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदों समेत झाझा के विधायक दामोदर रावत भी मोजूद थे। बोले अधिकारी वन स्टेशन,वन प्रोडक्ट के दानापुर डिवीजन में करीब 48 लोकेशन हैं और सभी कार्यरत हैं। यदि झाझा,जमुई में ये कार्यरत नहीं हैं तो इसको दिखवा लिया जा रहा है।’- अभिनव सिद्धार्थ,सीनियर डीसीएम,दानापुर रेल डिवीजन,दानापुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप जमुई इकाई द्वारा मिनी मैराथन व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फोटो-08 : युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व अन्य जमुई, एक प्रतिनिधि सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई जमुई के द्वारा मिनी मैराथन एवं ्त्रिरकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रति जागरूकता एवं खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के प्रांत मंत्री सुमित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोजित मिनी मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एबीवीपी नगर इकाई जमुई के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। फ्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो-09 : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद लोग जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता प्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झाझा बस स्टैंड की प्रांगण में किया गया। प्रशिक्षक के रूप में जमुई जिला के एमभीआई अरुण कुमार, घनश्याम कुमार, प्रीतम कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। झाझा स्टैंड में सभी चालक, कॉन्टैक्टर और उपचालक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रोड पर दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है । कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दिया गया की दुर्घटना के समय अगर किसी की परेशानी है तो इस प्रशिक्षण में हुई जानकारी के तहत लोगों की जान बचाई जा सकती है। उसके लिए झाझा स्टैंड में सीपीआर की ट्रेनिंग दिया गया। सीपीआर के बारे में बताया गया और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) एक जीवन रक्षक आपातकालीन प्रक्रिया है। यह तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की साँस रुक जाए या दिल की धड़कन बंद हो जाए. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की साँस या दिल की धड़कन अचानक रुक सकती है। एम्बुलेंस आने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर किया गया सीपीआर व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के रंजीत कुमार, विकाश कुमार, नीरज कुमार, होमगार्ड के जवान राजेश कुमार मुकेश कुमार यादव सहित आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।