चढ़ा होली का रंग,अबीर-गुलाल के साथ जमकर की मस्ती
चढ़ा होली का रंग,अबीर-गुलाल के साथ जमकर की मस्ती चढ़ा होली का रंग,अबीर-गुलाल के साथ जमकर की मस्तीचढ़ा होली का रंग,अबीर-गुलाल के साथ जमकर की मस्ती

झाझा,निज संवाददाता सोमवार को झाझा नगर परिषद के पहरूओं पर भी होली का रंग व खुमारी पूरी तरह से चढ़ी दिखी। होली मिलन के उक्त रंगारंग समागम में पार्षदों से लेकर प्रबुद्ध लोग तथा नप कर्मी से लेकर सफाई कर्मी तक सभी शामिल थे। इनमें मुख्य पार्षद संजय कु.यादव तथा उप मु.पा बिपीन कुमार,ईओ डॉ.जनार्दन प्र.वर्मा एवं करीब दो दर्जन वार्ड पार्षदों से ले समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव समेत समाज के विभिन्न तबकों के लोग भी शिरकत करते दिखे। स्थानीय नप भवन के प्रशाल में आहूत रंगोत्सव के उक्त कार्यक्रम में जुटे नप के शासकीय व प्रशासकीय पहरूओं से ले उधर नप के तमाम कर्मियों से ले सफाईकर्मी तक सभी एक-दूसरे के चेहरों को प्रेम के अबीर-गुलाल में रंगकर होली की मानों वास्तविक तस्वीर पेश कर रहे थे।
होली के इस पावन प्यारे पर्व में उम्र,जाति,धर्म आदि से ले पद तक के भी सारे भेद दरकिनार हो रखे थे और सभी ने प्रेम-मोहब्बत व भाईचारे की भावना के साथ अबीर-गुलाल की बरसात के बीच जमकर होली खेली। सभी सामाजिक समरसता के रंग से सराबोर दिख रहे थे। अबीर-गुलाल से सराबोर होने के बाद सभी ने एक साथ मीठे पकवानों समेत अन्य सुस्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। मु.पा श्री यादव,उप मु.पा बिपीन कुमार एवं समाजसेवी गुड्डू यादव खुद आगे बढ़कर हर आगंतुक व अतिथि की अगवानी कर पहले अबीर-गुलाल और फिर मीठे पकवानों से उनका आतिथ्य सत्कार करते दिखे। और....अबीर-गुलाल की बरसात के बीच सामाजिक समरसता व अंतरंगता के इस पर्व का नप के पहरूओं समेत सभी ने खूब आनंद लिया। मौके पर पार्षद व उनके प्रतिनिधियों में रंजन कु.अकेला,दिनेश कुमार,कृष्णा साव,अशोक साव,बिट्टू राम आदि समेत अनेकों वार्ड पार्षद एवं शहर के गणमान्य लोग भी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



