
नकली दवा विक्रेताओं की खैर नहीं: संघ अध्यक्ष
नकली दवा विक्रेताओं की खैर नहीं: संघ अध्यक्ष नकली दवा विक्रेताओं की खैर नहीं: संघ अध्यक्षनकली दवा विक्रेताओं की खैर नहीं: संघ अध्यक्ष
झाझा । निज संवाददाता नकली, प्रतिबंधित या अवैद्य दवाओं का कारोबार करने वाले जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं करें,यह कानून और मानवता दोनों के विरुद्ध है। और....संघ कभी भी ऐसे तत्वों की हिमायत में खड़ा नहीं होगा,अपितु जानकारी मिलने पर खुद संघ इनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की पहल करेगा। औषधि विभाग के अधिकारियों एवं अपने जिला संगठन संग बैठक के दौरान उक्त भरोसा जमुई जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की झाझा इकाई के अध्यक्ष सुरेश यादव ने दिया है। बैठक में शिरकत को सरकार के सहायक औषधि नियंत्रक राजेश कु.सिंहा व औषधि निरीक्षक धनंजय कुमार भी पहुंचे थे। बैठक के बाद श्री यादव ने बताया कि जमुई में विभाग एवं संघ के पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक के क्त्रम में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए हैं।
साथ ही उन महत्वपूर्ण फैसलों को अमली जामा पहनाने को ले जल्द ही संघ की झाझा शाखा की एक बड़ी बैठक की जाएगी। उन्होंने जमुई बैठक में लिए गए कुछ प्रमुख फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें त्रिवार्षिक आमसभा का आयोजन एवं सदस्यता अभियान को गति देने,नए सदस्य बनाते हुए संघ परिवार का विस्तार करना आदि शामिल था। इसके अलावा श्री यादव ने बैठक में दुकानदारों की उन विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जिनसे दवा व्यवसायियों को दो-चार होना पड़ रहा है। बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के समंवयक सूरज कुमार ने हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन की बावत जानकारी दी गई। अध्यक्ष सुरेश यादव ने इस क्त्रम में भी सहयोग की पेशकश की। अध्यक्ष ने दवा व्यवसायियों को समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है बताते हुए कहा कि किसी भी रूप में आमजन की सेहत से खिलवाड़ नहीं हो,यह सुनिश्चित करने की दिशा में कहीं न कहीं हम दवा व्यवसायियों की भी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य झाझा एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक मेडिकल दुकानदारों को एसोसिएशन की सदस्यता दिलाना है,ताकि संघ और अधिक संगठित व सशक्त हो। संगठन सशक्त होगा तो दवा दुकानदारों के हित भी सुरक्षित होंगे और लोगों को दवा भी गुणवत्तापूर्ण नसीब हो पाएगी। श्री यादव ने मेडिकल दुकानदारों से अपील की कि वे अपने दवा स्टाक की नियमित जांच करें,लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की नकली या संदिग्ध दवा की खरीद-बिक्त्री से दूर रहें। कहा कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा को हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और परस्पर सहयोग की यह भावना आगे भी जारी रहेगी। बैठक में झाझा शाखा के सचिव विजय कु.बरनवाल,सुबोध व विनोद बरनवाल,सुभाष बरनवाल,सोनू फार्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




