झाझा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना,प्रदर्शन करते माले के लोग
जिले में यूरिया की नहीं है कोई कमी: ब्रजेश जिले में यूरिया की नहीं है कोई कमी: ब्रजेशजिले में यूरिया की नहीं है कोई कमी: ब्रजेश

झाझा । निज संवाददाता शुक्त्रवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी झाझा की ओर से विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना,प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पूर्व प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नगर की विभिन्न सड़कों पर नारेबाजी के साथ मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। सभा की अध्यक्षता करते हुए रमेश यादव ने सभा को संबोधित भी किया। मौके पर माले के प्रखंड सचिव कंचन रजक ने आरोप के लहजे में कहा कि झाझा प्रखंड की जनता पानी,आवास,सड़क,बिजली,जमीन,रोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बदहाली जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है,किंतु प्रशासन और सरकार इन समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीन बनी हुई है।
उन्होंने मांग की कि सभी भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन का पर्चा दिया जाए,प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल लाभुकों की सूची सार्वजनिक की जाए,बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को अविलंब चालू किया जाए तथा पंचायत स्तर पर आधार कार्ड केंद्र खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।कंचन रजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता की जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी। बताया कि सभा में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।मौके पर माले के कई कार्यकर्ता एवं महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


