स्वर्ण व्यवसाय से लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

Jan 12, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

स्वर्ण व्यवसाय से लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग स्वर्ण व्यवसाय से लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुरागस्वर्ण व्यवसाय से लूट मामले में पुलिस क

स्वर्ण व्यवसाय से लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीते 9 जनवरी की रात स्वर्ण व्यवसाई से 50 लख रुपए के हुए लूट के दूसरे ही दिन सिकंदरा में दो ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना मामले ने जमुई पुलिस को बैक फुट पर ला दिया है। कांड के उद्वेदन को लेकर कई टीम का गठन किया गया है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। रविवार की देर शाम महाराजगंज इलाके से एक स्वर्ण व्यवसाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। न्यू रुद्ररानी ज्वेलर्स के संचालक पुत्र रवि कुमार को पुलिस ने दुकान से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस स्वर्ण व्यवसाई विक्रम सोनी से अपराधियों ने 50 लाख रुपए लूटे थे उस व्यवसाय ने अंतिम पैसा न्यू रुद्राणी ज्वेलर्स से ही उठाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल विक्रम सोनी सभी स्वर्ण व्यवसाईयों का आर्डर लेकर कोलकाता से सोने और चांदी के गहने लाने का काम करता था। नगदी पैसा लेकर वह कोलकाता जाता था। इस बात की भनक अपराधियों को लग गई थी। पक्की सूचना के आधार पर बीते 9 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे मलयपुर थाना के निकट अपराधियों ने उक्त व्यवसाई से 50 लाख रुपए लूट लिए थे। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ हमले में उक्त व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने अस्पताल पहुंचकर उक्त व्यवसाई का हाल जाना था। यह घटना उस समय घटी थी जब मलयपुर थाना में नए थाना अध्यक्ष का स्वागत और पुराने थाना अध्यक्ष की विदाई हो रही थी। संयोग ही कहे कि दोनों ही थाना अध्यक्ष के नए क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर कहीं लूट तो कहीं चोरी की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया। इस मामले में एक स्वर्ण व्यवसाय को हिरासत में लिये जाने के मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। हालांकि मलयपुर थाना अध्यक्ष सौरभ शेखर ने कहा कि फिलहाल मामले के उद्वेदन में वे लोग लगे हुए हैं। जल्द ही नतीजा सामने आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।