Jamui News: जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुमित कुमार सिंह का भव्य सम्मान

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुमित कुमार सिंह का भव्य सम्मान जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुमित कुमार सिंह का भव्य सम्मान

Jamui News: जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुमित कुमार सिंह का भव्य सम्मान

Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता जदयू के पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला जदयू कार्यालय परिसर में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की, जबकि मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया। समारोह के दौरान जिला जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुमित कुमार सिंह का अंगवस्त्र, बुके एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर दूसरे दल से आए मुकेश साह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुमित कुमार सिंह की उपस्थिति में जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल जमुई ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी ताकत है और किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे दिन-रात उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्त्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, युवा प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, जदयू नेता हरिओम कुशवाहा, सकलदेव दास, नवीन ठाकुर, भोला खान, नौशाद कय्यूम, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, जिला सचिव राजेश सिंह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, विवेकानंद सिंह, भीष्मदेव मंडल, प्रकाश मंडल, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, मनोहर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।