रामानंद सिंह दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुने गए

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

खैरा प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय घनबेरिया में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के लिए चुनाव रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रामानंद सिंह को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता रही और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।

 रामानंद सिंह दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुने गए

खैरा, निज संवाददाता खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय घनबेरिया में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्र्त्रिरया की निगरानी के लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार दास तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजेश कुमार सिंह मौजूद थे। इनके नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से रामानंद सिंह को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया। उनके नाम पर किसी ने अन्य उम्मीदवार ने दावा पेश नहीं किया। निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर जेपी सेनानी शिवननंदन सिंह, मन्यु सिंह, गोपालपुर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार रावत, गरही के मो. शमीम मियां, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।