दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद
दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद दो क्ष

जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई से झारखंड को जोड़ने वाले सबसे कम दूरी के रास्ते पर वाहनों का प्रवेश बंद हो गया है। दरअसल खैरा प्रखंड के नरियाना और मांगोबंदर क्यूल और बरनार नदी पर बनाए गए उच्चस्तरीय पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले 3 वर्षों से इन दोनों पुलों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। दुर्घटना की आशंकाओं को देखते हुए पुलों की दोनों ओर कंक्त्रीट की दीवार खड़ी की गई थी। छोटे वाहनों का प्रवेश होता था। इस रास्ते से होकर जमुई से देवघर की दूरी 20 किलोमीटर तक कम पड़ती थी। यही कारण है कि लोग इसी रास्ते से आना जाना पसंद करते थे। पिछले दिनों भागलपुर के विक्त्रमशिला सेतु के अचानक गिर जाने से संबंधित विभाग की चिंता बढ़ गई। एनएच के सहायक अभियंता राम प्रवेश चौधरी बुधवार को खुद पहुंचकर पुल के दोनों और जेसीबी से गड्ढा करा दिया ताकि वाहनों का प्रवेश न हो सके। इसके अलावे पुल की दोनों और गार्डर को बेल्डिंग किया गया है ताकि कोई भी लोग यात्रा न करें। उन्होंने बताया कि जान माल की क्षति हो सकती है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जल्द ही नदी में डायवर्सन बनाया जाएगा। हालांकि बरसात के मौसम में डायवर्सन कितना कारगर साबित होगा यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल लोगों की चिंता पुल को लेकर बढ़ गई है.
बटिया जंगल में 12 घंटे से लगा है महा जाम
लगन के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी
जमुई से देवघर जाने वाले लोग सिमुलतला होकर कर रहे यात्रा
सोनो चौक पर जाम से संबंधित नहीं दी जा रही जानकारी
जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
जमुई से झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले 12 घंटे से महा जाम लगा हुआ है। लगभग 15 किलोमीटर का लंबा जाम बटिया जंगल में लगा है। जंगल के दोनों और भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जाम में वैसे वाहन भी फंसे हैं जो बारात जाने वाले हैं। कई दूल्हे की गाडि़यां भी जाम में फंसी हुई है। जानकारी के अनुसार बटिया जंगल के चिरेन पुल पर एक ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटना रात 2:00 की है। ट्रॉली का आधा हिस्सा पुल के नीचे लटक गया था। वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अभाव में दोनों ही ओर से वाहन गुजरने लगे। इसी बीच जाम लग गई। चिरेन पुल के समीप बहुत सकरा रास्ता है जिस कारण जाम लगना स्वाभाविक है। सबसे बड़ी बात है कि पुलिस प्रशासन द्वारा सोनो या चकाई में जाम से संबंधित कोई जानकारी वाहन चालकों को नहीं दिए जाने के कारण जाम की लंबाई और ज्यादा हो गई। कई लोग अपनी गाड़ी को वापस लेकर सिमुलतला की ओर से देवघर के लिए रवाना हुए हैं। चकाई से पहले जो भी वाहन है वह वापस देवघर की ओर लौट रहे हैं। लगन होने के कारण वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। लोग जाम के कारण काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं.
जमुई जिले से दो मंत्री का बनना हुआ तय
न्यूज़ चैनल पर नाम आते ही समर्थकों में दिखी खुशी
फोटो - 12, परिचय - दामोदर रावत की तस्वीर
फोटो - 13, परिचय - श्रेयशी सिंह की तस्वीर
जमुई, हिन्दुस्तान प्रतनिधि
सम्राट मंत्रिमंडल में जमुई जिले के दो विधायक शामिल होंगे। भाजपा कोटे से जमुई की विधायिका श्रेयसी सिंह का नाम तय माना जा रहा था। विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों में उनके नाम की चर्चा हो रही थी। हालांकि झाझा के विधायक दामोदर रावत नाम का नाम किसी भी मीडिया चैनल पर नहीं आ रहा था। बुधवार की सुबह से ही उनके समर्थक मायूस थे। समर्थकों का कहना था कि इस बार निश्चित रूप से दामोदर रावत मंत्री होंगे। हालांकि उनका नाम कहीं नहीं आने से निराशा थी। बुधवार की दोपहर बाद न्यूज़ चैनल पर मंत्री बनने वाले में उनका नाम आया। जैसे ही टीवी स्क्त्रीन पर दामोदर रावत के मंत्रिमंडल मे शामिल होने का नाम आया उनके समर्थकों में खुशियां दौड़ गई। एक बार फिर जमुई जिले के दोनों मंत्री जमुई में विकास के गाड़ी की रफ्तार तेज करेंगे। इससे पहले भी जमुई जिले से दो मंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में नरेंद्र सिंह वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। जबकि दो बार झाझा के विधायक दामोदर रावत भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं.
5 करोड़ यूनिट जिले में है बिजली की खपत
अप्रैल माह में 13 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजली विभाग को दिया गया था टारगेट
9 करोड़ 32 लाख रुपए की विभाग ने किया वसूली
जिले में बिजली चोरी करने वाले पर लगातार हो रही एफ आई आर
30 दिनों में 171 बिजली उपभोक्ताओं पर हुआ एफआईआर
टारगेट पूरा करने में लगे हैं बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर जेई तक
रोज कट रही है बकाएदार की बिजली
जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता
जिले में लगातार छापेमारी अभियान चल रही है। 171 लोगों पर अप्रैल महीना में एफ आई आर दर्ज हुआ है। विभाग लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। जमुई जिले में 5 करोड़ यूनिट बिजली की खपत अप्रैल माह में हुई है। अप्रैल माह में विभाग द्वारा जमुई जिला को 13 करोड़ 50 लाख रुपए का टारगेट दिया गया था जिसमें 9 करोड़ 32 लाख रुपया वसूली हुआ है। छापेमारी अभियान में पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाता है। इसकी जानकारी बरिए प्रबंधक राजस्व विद्युत आपूर्ति स्नेह आशीष ने दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिजली विभाग अब किसी हालत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री होने के बाद लोग बाईपास कर रहे हैं। विभाग सजग है वैसे उपभोक्ताओं कि घर छापामारी चल रही है और उन पर एफआईआर दर्ज भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर समेत जिले में विवाह भवन काफी है। उन विवाह भवन पर भी छापेमारी की जाएगी। जमुई जिले में 30 दिनों में 171 लोगों पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है और एफआईआर दर्ज की गई है। बिजली की चोरी काफी हो रही है विभाग भी कमर कस लिया है और लगातार छापेमारी कर रही है और सफलता भी मिल रहा है.
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से लेकर जेई तक लगा हुआ है। वही 20 हजार से अधिक बिल जिसके पास है उसकी बिजली विच्छेद किया जा रहा है। टारगेट पूरा करने में बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर जेई लगे हुए हैं। लगातार बकाएदार की बिजली कट रही है.
9 मई को होगा विद्युत चोरी केस का निपटारा
9 मई शनिवार सुबह 10 बजे से कोर्ट परिसर में विद्युत विभाग के पदाधिकारी के द्वारा विद्युत चोरी केस का निपटारा किया जाएगा एवं जिन उपभोक्ताओं का कंपाउंडिंग राशि जमा कर करके केस को निष्पादित किया जा सकता है। इसकी जानकारी वरिए प्रबंधक राजस्व विद्युत आपूर्ति स्नेह आशीष ने दिया।
"एकता ही हमारी शक्ति है, और संगठित समाज ही हमारी पहचान
टेलवा के बरनवाल समाज का ऐतिहासिक शंखनाद: अब अधिकार की बारी
फोटो - 14
परिचय - सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में शामिल लोग
जमुई, कार्यालय संवददाता
आज अगर हम संगठित नहीं हुए, तो कल हमारा अस्तित्व इतिहास बनकर रह जाएगा। आगामी 10 मई को महावीर वाटिका, जमुई में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उक्त बातें टेलवा में संगठन विस्तार को लेकर बैठक के दौरान महेंद्र बरनवाल ने कही। उन्होंने कहा कि टेलवा की धरती पर कदम रखते ही जो अपनापन और ऊर्जा महसूस हुई, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज के मान-सम्मान की यह लड़ाई अब एक जन-आंदोलन बन चुकी है। टेलवा के कर्मठ साथी विक्की बरनवाल और उनके सभी सहयोगियों ने जिस आत्मीयता से हमारी टीम का स्वागत किया। संगठन के प्रति उनके गहरे विश्वास दिखाया। जमुई जिले के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब हमारा मोदी बरनवाल समाज अपने अधिकारों और ओबीसी की मांग के लिए इस विराट स्तर पर एकजुट हो रहा है। यह लड़ाई किसी पद की नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य और समाज की पहचान की है। टेलवा से उठी यह जागरूकता की लहर 10 मई को जमुई में एक नया इतिहास रचेगी। इस पावन अभियान और आगामी 10 मई के कार्यक्त्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पाँच समर्पित स्तंभ जिन्होंने आज कार्य कर रहे थे। लीलाधर कार्यक्त्रम के कुशल संयोजक, जिनकी देखरेख में यह अभियान नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महेंद्र बरनवाल (जदयू नेता) - कार्यक्रम के सह-संयोजक, जिन्होंने समाज के हर दुख-दर्द को समझकर उसे अपनी आवाज़ दी। पलकधारी बर्नवाल कार्यक्त्रम के कोषाध्यक्ष हैं। जो पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं.
09 मई 2026 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में थीम "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" के आधार पर होगी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी /पीटीएम
बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी को बताया गया है महत्वपूर्ण
झाझा, नगर संवाददाता
09 मई 2026 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में थीम "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) के निदेशक विक्त्रम विरकर ने इस विषय को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी को पत्रांक-07/नि०बि०-22-02/2026 1565 दिनांक 06/05/26 के तहत सूचित किया है।09 मई 2026 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में थीम "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने को कहा है। अपने उल्लेखित पत्र में निदेशक ने लिखा है कि मई 2025 से बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 09 मई 2026 को "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" थीम पर संगोष्ठी आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण है कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्र्त्रिरया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। इस अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी/पीटीएम के माध्यम से सभी अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा घर पर पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने हेतु प्रेरित करना है, ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से विद्यालय आएं और सीखने की प्र्त्रिरया में भागीदार रह सकें। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु राज्य स्तर से एक मार्गदर्शिका उपलब्ध करायी जा रही है। उक्त मार्गदर्शिका के आधार पर जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में यह सुनिश्चित कराना को कहा है कि: दिनांक 09 मई 2026 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग-वार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हो, अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में स्त्रिरय रूप से भाग ले सकें, शिक्षक, अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित कर सकें, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा हो तथा शिक्षक यह संदेश दें कि सभी अभिभावक बच्चों को नाश्ता कराकर ही विद्यालय भेजें, राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म में प्रत्येक विद्यालय से संगोष्ठी की जानकारी आवश्यक रूप से उपलब्ध हो सके। निदेश दिया है कि इस कार्यक्त्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रारंभिक विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सहयोग प्रदान करें।
ट्रैक्टर से बाइक सवार को मारी टक्कर, शिक्षिका व उनका भाई घायल
जमुई, निज संवाददाता
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के मंझवे और शिवसोना गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ़्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बहन और भाई घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बहन-भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां दोनों का इलाज किया गया। घायल की पहचान सिकंदरा थाना के गोखुला फतेहपुर गांव निवासी बेबी कुमारी और उनका भाई वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि उनकी बहन बेबी कुमारी लखीसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरसंडा में शिक्षिका है और उसे स्कूल छोड़ने के लिए वे लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंझवे-शिवसोना गांव के समीप पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार बालू लदे हुए ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी जिससे वे लोग बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। फिलवक्त दोनों घायलों का इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


