ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई: छठ घाट पर बुजूर्ग व बच्चों के जाने पर रहेगी रोक

जमुई: छठ घाट पर बुजूर्ग व बच्चों के जाने पर रहेगी रोक

जमुई: दुर्गा पूजा,दीपावली, तथा काली पूजा के समाप्त होते ही लोग आस्था तथा विश्वास के महान पर्व छठ की तैयारी में जोर शोर से लग गए है। लेकिन इस बार हर पर्व के भांति छठ पर भी कोरोना का कहर दृष्टिपात होता...

जमुई: छठ घाट पर बुजूर्ग व बच्चों के जाने पर रहेगी रोक
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 16 Nov 2020 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: दुर्गा पूजा,दीपावली, तथा काली पूजा के समाप्त होते ही लोग आस्था तथा विश्वास के महान पर्व छठ की तैयारी में जोर शोर से लग गए है। लेकिन इस बार हर पर्व के भांति छठ पर भी कोरोना का कहर दृष्टिपात होता नजर आ रहा है। तभी तो सरकार ने अपने आदेश जारी करते हुए कहा कि छठ पर्व घर पर ही मनाने का प्रयाश करें।यदि नही तो छठ घाट पर बुखार से पीड़ित, या किसी प्रकार के घातक बीमारी के मरीज, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग,या 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे घाट पर न जाएं। इसके अलावे जल सरोवरों में अर्घ्य देते समय डुबकी न लगाएं साथ ही सामाजिक दूरी 2 गज के साथ चेहरे तथा मुँह को ढकने के लिए मास्क का प्रयोग करें। लोंगो का तथा छठ व्रतियों का कहना है कि छठ पर्व में घाट घर के सभी सदस्य जाते है ऐसे में बच्चों को घर पर किनके सहारे छोड़ दें। इतना ही नही ये पर्व शुद्धता तथा पवित्रता के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। दो गज की दूरी से अर्घ्य कैसे दिया जा सकता है।जो भी हो कोरोना से बचने के लिए सावधानी तथा सरकारी आदेश।का पालन करना ही चाहिए ओर लोग करेंगे भी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें