ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई: जिला कल्याण पदाधिकारी ने की प्रखंड के उरवा पैक्स गोदाम का किया जांच

जमुई: जिला कल्याण पदाधिकारी ने की प्रखंड के उरवा पैक्स गोदाम का किया जांच

जमुई: जिलधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटारपहाडी पंचायत के उरवा पैक्स गोदाम का जांच जिला कल्याण पदाधिकारी भवनानाद राय के द्वारा किया गया।जिसमे पैक्स के अभिकर्ता...

जमुई: जिला कल्याण पदाधिकारी ने की प्रखंड के उरवा पैक्स गोदाम का किया जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 25 May 2020 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: जिलधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटारपहाडी पंचायत के उरवा पैक्स गोदाम का जांच जिला कल्याण पदाधिकारी भवनानाद राय के द्वारा किया गया।जिसमे पैक्स के अभिकर्ता बुल्लू कुमार से क्रय सह भुगतान पंजी,स्टॉक पंजी लेकर गहन जांच की गई।कल्याण पदाधिकारी द्वारा गोदाम के अंदर रखे धान की अधतन स्थिति एवं किसानों से भुगतान से सम्बंधित मामले की जानकारी प्राप्त किया।जांच के दौरान पैक्स गोदाम के अंदर का छत जगह-जगह टूटा पाया गया।जिसमे अभिकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी की गोदाम के समीप आम के पेड़ का टहनी गिर जाने से एलबेस्टर जगह-जगह टूट गया था।वही गोदाम में धान डंप किये जाने के बाद अभी तक मिलर को धान उपलब्ध नही करवाये जाने को लेकर पैक्स अध्यक्ष पर कल्याण पदाधिकारी विफरे।वही कल्याण पदाधिकारी ने दो दिनों के अंदर धान को मिलर को सौपने का निर्देश दिया एवं एक सप्ताह के अंदर पैक्स गोदाम में टूटे एलबेस्टर को जल्द-से जल्द बदलने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें